24 घंटे ड्यूटी पर रहेंगे बाढ़ राहत में लगे अधिकारी: एसडीएम अखिलेश यादव
खादर क्षेत्र में दो स्थानों पर गंगा ने कच्चे तटबंध को तबाह कर दिया है और पानी लगातार गांव की ओर बढ़ रहा है कई गांव में पानी पहुंच चुका है जिसे देखते हुए शासन प्रशासन के अधिकारी अलर्ट पर हैं एसडीएम अखिलेश यादव ने बताया कि बाढ़ राहत कार्यों में लगे अधिकारियों को 24 घंटे की ड्यूटी पर अलर्ट रखा गया है जो हर गतिविधि पर नजर रखेंगे।
उन्होंने बताया कि लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है अगर बाढ़ क्षेत्र में फंसे लोगों को किसी भी राहत की जरूरत है तो वह हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर सकते हैं उन्होंने बताया कि अगर वह अपने स्थानों पर सुरक्षित हैं और उनके पास खाद्य वस्तुएं समाप्त हो गई है तो इसके लिए भी वह फोन कर सकते हैं जिसके लिए पीएससी की फ्लड कंपनी और एसडीआरएफ टीम उनके पास तक सहायता पहुंचाएगी।
साथ ही किसी भी व्यक्ति को चिकित्सा या अन्य सेवाएं चाहिए तो वह भी उनके पास तुरंत पहुंचाई जाएंगी उन्होंने लोगों से अपील की है कि समय रहते सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं गंगा का जलस्तर में वृद्धि हो सकती है जिसे देखते हुए खादर क्षेत्र में एलाउंसमेंट भी कराया गया है और लोगों से सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने अपील की है।
एडीएम अखिलेश यादव ने बताया कि बाढ़ जैसे हालातों से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई है। गंगा के जलस्तर की हर घंटे जानकारी ली जा रही है साथ ही क्षेत्र के लोगों के साथ भी शेयर की जा रही है। ताकि उन्हें हर गतिविधि का पता आसानी से चल सके।
तटबंध टूटने से कई गांव का आवागमन बंद
गंगा के टूटे तटबंध के कारण क्षेत्र के फतेहपुर प्रेम, सिरजेपुर, राठौरा कला शेरपुर, दबखेड़ी आदि गांव के संपर्क मार्गों पर पानी अधिक होने के कारण संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं। इन गांव के लोग अब सुबह होने का इंतजार कर रहे हैं।