फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत माता की जयघोष के साथ निकाली तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिलेभर में बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। विद्यार्थियों, नेताओं व लोगाें ने भारत माता की जय व वंदेमातरम के जयघोष लगाए।
विज्ञापन

नगर पालिका से हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा को ईओ केके भड़ाना ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा शहर के राष्ट्र वंदना चौक, शौकत मार्किट,ईदगाह रोड, पक्का घाट मंदिर से होते हुए नगर पालिका पर समाप्त हुई। कार्यक्रम में जैन इंटर कॉलेज, श्री यमुना इंटर कॉलेज के विद्यार्थी शामिल रहे। इस दौरान खाद्य निरीक्षक संदीप कुमार तिवारी, महेश चंद शर्मा, फहीम अख्तर, संदीप वशिष्ठ, बिजेंद्र, सहदेव आदि रहे।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों ने पुराना कस्बा से तिरंगा यात्रा निकाली जो मुगलपुरा मोहल्ला, सर्राफा बाजार, दिल्ली रोड से होते हुए राष्ट्र वंदना चौक पर पहुंचे और वहां शहीदों को पुष्प अर्पित किए। उन्होंने शहीदों के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष बासीद अली, जिलाध्यक्ष अनस खान, इकबाल, हसन, संदीप शर्मा, शराफत सिद्दकी, विकास चौहान व आकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



क्रिस्तु ज्योति के विद्यार्थियों ने तिरंगा यात्रा निकाली
बागपत। शहर के बड़ौत रोड स्थित क्रिस्तु ज्योति कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल से विद्यार्थियों ने हर घर तिरंगा साइकिल यात्रा निकाली। यह यात्रा राष्ट्र वंदना चौक पर पहुंची और भारत माता की जय के जयघोष लगाए। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. जेस्सी जोस, प्रबंधक शीना, फिलोमारिया, आशा सिंह, दीपक तोमर, धनंजय व हर्ष आदि रहे।



तिरंगा यात्रा निकाल शहीदों को नमन किया
दाहा। नगर पंचायत टीकरी से प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों व विद्यार्थियों ने हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता कार्यक्रम के तहत तिरंगा यात्रा निकाली। विद्यार्थियों ने नारे लगाकर स्वच्छता के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया। उपेंद्र राठी ने कहा कि हमें शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस दौरान विनोद कुमार, महक सिंह, सचिन रुहेला, पीयूष जैन, विकास राठी, आशीष राठी, मोनू व कृष्णपाल राठी आदि मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा निकाली
विज्ञापन




तिरंगा यात्रा निकाली
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल एवं व्यापारी मंडल द्वारा व्यापारियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा कस्बे के मार्गों से होते हुए अग्रवाल धर्मशाला पर समाप्त हुई। इस दौरान जिलाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, पवन आर्य, सभासद रामफल आर्य, अंकित गोयल, कृष्णा कश्यप, नीलू कश्यप आदि रहे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें