फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज गेट से छात्रा को उठा ले गए पांच युवक, खेत में दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेज गेट से छात्रा को उठा ले गए पांच युवक, खेत में दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन

मवाना। कॉलेज से घर के लिए निकली छात्रा के साथ ईख के खेत में ले जाकर पांच युवकों द्वारा दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। घटना 18 जुलाई की बताई गई है। आरोपियों ने छात्रा का अश्लील वीडियो भी वायरल किया है। इस संबंध में छात्रा के पिता ने थाने में तहरीर दी है। वहीं, थाना प्रभारी ने मामले से अनभिज्ञता जताई है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने तहरीर में बताया कि 18 जुलाई की सुबह 10.30 बजे उसकी बेटी कॉलेज गई थी। दोपहर 12 बजे कॉलेज से घर जाने के लिए निकली तो गेट के पास खडे़ पांच अज्ञात युवक तमंचा दिखाकर उसे डराते हुए नजदीक ही ईख के खेत में ले गए। छात्रा विरोध करती तो आरोपी तमंचा दिखाकर पिता को जान से मारने की धमकी देते। आरोपियों ने उसके साथ अश्लील हरकत का वीडियो बनाया।
विज्ञापन

आरोपियों ने धमकी दी कि यदि उनकी बात नहीं मानी तो वीडियो वायरल कर देंगे। आरोपियों ने बेटी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। लड़की के रोने की आवाज सुनकर एक राहगीर वहां पहुंचा। जिस पर आरोपी राहगीर से भिड़ गए। युवती मौका पाकर वहां से भाग निकली।
विज्ञापन

इस घटना के बाद से छात्रा गुमसुम रहने लगी। आरोपियों ने 25 अगस्त को वीडियो वायरल कर दिया। जिसके बाद युवती ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। पीड़ित पिता ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर ने मामले से अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें