फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पांच चीनी मिलों ने गन्ना किसानों के खाते में भेजे 299 करोड़, किनौनी पर 56.88 बकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जिले की पांच चीनी मिलों ने गन्ना किसानों के खातों में कुल 299 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है, जिससे हजारों किसानों के चेहरों पर राहत दिख रही है लेकिन किनौनी चीनी मिल अब भी 56.88 करोड़ रुपये का भुगतान अटका कर बैठी है। इससे किनौनी क्षेत्र के किसानों में निराशा व्याप्त है। गन्ना विभाग ने किनौनी मिल को शीघ्र भुगतान के लिए नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

जिले में लगभग 1.55 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गन्ने की खेती होती है और करीब दो लाख किसान इस फसल पर निर्भर हैं। हर वर्ष लगभग 6.5 करोड़ क्विंटल गन्ना मेरठ, मोदीनगर और सिंभावली की छह चीनी मिलों में जाता है। इस वर्ष सभी मिलें अक्टूबर के अंतिम सप्ताह और नवंबर के पहले सप्ताह में शुरू हो गई थीं। किनौनी को छोड़कर बाकी सभी मिलों ने वर्ष 2025-26 के गन्ना पेराई सत्र का भुगतान शुरू कर दिया है।
किनौनी चीनी मिल ने अब तक एक भी किसान को भुगतान नहीं भेजा है, जबकि अन्य पांच मिलों ने 22 नवंबर तक खरीदे गए गन्ने से अधिक राशि चुकाने का दावा किया है। इस बार सरकार द्वारा सामान्य गन्ना 390 रुपये और अगैती गन्ना 400 रुपये प्रति क्विंटल तय किए जाने से किसानों को पिछले वर्ष की तुलना में अधिक लाभ हुआ है। बढ़ा हुआ रेट किसानों के लिए सहारा बना है, हालांकि कई किसान इसे अभी भी लागत के अनुरूप पर्याप्त नहीं मान रहे।
विज्ञापन


चीनी मिलों द्वारा भुगतान (करोड़ रुपये में)
मवाना : 75.83
दौराला : 87.99
नंगलामल : 36.10
सकौती : 13.30
मोहिउददीनपुर : 15.76
किनौनी : 00.00
- सभी चीनी मिलों को किसानों के गन्ने का भुगतान समय पर करने के निर्देश दिए हुए हैं। मेरठ जिले में केवल किनौनी चीनी मिल ही भुगतान में पीछे है। इनको भी नोटिस जारी किए गए हैं। - बीके पटेल, जिला गन्ना अधिकारी।
- अधिकारियों को चाहिए कि वह चीनी मिल से भी किसानों का गन्ना भुगतान कराना सुनिश्चित करें। किसानों पर नए नए कानून थोपे जा रहे हैं। समय पर पूरा भुगतान नहीं किया जा रहा है। - अनुराग चौधरी, जिलाध्यक्ष, भाकियू।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें