गलियों में जलभराव से परेशानी
मोहल्ला मंडी चमारान में पाइप लाइन बदलने के लिए रास्तों में खुदाई कराई है। पाइप लाइन बिछने के बाद जगह जगह मलबे के ढेर लगे हैं। घरों की निकासी का पानी गलियों में भरा है। इससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने पालिका प्रशासन से रास्ते को ठीक कराने की मांग की है।
डीएम से मिले विधायक
मोहल्ले के लोग मंगलवार को विधायक अतुल प्रधान के नेतृत्व में डीएम दीपक मीणा से मिले। विधायक ने नगर की कई समस्याओं से डीएम को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि नगर में फैली हैजा बीमारी से मृत लोगों के परिवारों की आर्थिक मदद की जाए। परिवार से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाए।
निजी अस्पताल में उपचार कराने वाले मरीजों को उनके पैसे वापस कराए जाएं। सभी परिवारों की आर्थिक मदद की जानी चाहिए। नगर में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की जाए। बीमारी के कारणों का पता लगाकर आवश्यक कार्रवाई की जाए। नगर से निकलने वाले कूड़े का उचित स्थान तय किया जाए। सरकारी जमीनों पर हो रहे कब्जों पर रोक लगाकर खाली कराया जाए।