फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Weather: चार दिन तक हुई बारिश, अब फिर से उमस, अगले पांच दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम

Tue, 24 Aug 2021 07:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि मानूसनी बारिश का असर पिछले तीन-चार दिन से बना हुआ था। कहीं पर ज्यादा तो कहीं पर कम रही। अब आगामी पांच दिन तक मौसम के शुष्क रहने के असार है।
विज्ञापन
मेरठ का मौसम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में पिछले चार दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश के बीच सोमवार और मंगलवार को मौसम बदल गया। उमस के साथ आसमान में बादल और कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले पांच दिन तक शुष्क मौसम रहने की संभावना है।

विज्ञापन


सोमवार को आसमान पर काले बादल छाए थे, दिन में कभी बादल तो कभी धूप के बीच आंख मिचौली का खेल चलता रहा। इस कारण से दिन में उमस बनी रही। पिछले चार दिन में दिन का तापमान 7 डिग्री बढ़ गया है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि मानूसनी बारिश का असर पिछले तीन- चार दिन से बना हुआ था। कहीं पर ज्यादा तो कहीं पर कम रही। अब आगामी पांच दिन तक मौसम के शुष्क रहने के असार है। जिस कारण से गर्मी का असर भी रहेगा और उमस के साथ तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा मेरठ का एक्यूआई रविवार को 43 रिकॉर्ड किया था जो सोमवार को बढ़कर 59 पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले छह दिन का तापमान
तारीख             अधिकतम          न्यूनतम
18                   37.1                 26.2
19                   35.8                 25.5
20                  28.2                  24.8
21                  30.6                  22.8
22                  32.8                  24.1
23                  34.4                  24.5

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें