फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पांच दिन पूर्व गाजियाबाद गया युवक लापता, अनहोनी की आशंका

Mon, 23 Feb 2026 07:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
पिता ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायती पत्र देकर तलाश करने की मांग की
विज्ञापन

कंपनी के काम से 19 फरवरी को गाजियाबाद गया था
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। टीपी नगर निवासी संजय गोयल ने सोमवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देकर बेटे हर्ष की बरामदगी की मांग की। 19 फरवरी से लातपा बेटे का सुराग नहीं लग रहा है। संजय ने अनहोनी की आशंका जताई है। एसएसपी अविनाश पांडे ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया। पुलिस हर्ष की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

बागपत रोड स्थित नंदनीकुंज निवासी संजय गोयल ने सोमवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देते हुए बताया कि उनका बेटा हर्ष एक प्राइवेटी कंपनी में काम करता है। 18 फरवरी को हर्ष कंपनी के काम से गाजियाबाद जाने की बात कहकर घर से गया था। 19 फरवरी को हर्ष ने दोपहर में कॉल कर जल्द घर वापस आने की बात कहीं। जब देर शाम तक हर्ष वापस नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने हर्ष को फोन जानकारी लेने का प्रयास किया, लेकिन हर्ष का नंबर बंद आ रहा था। इसके बाद संजय ने गाजियाबाद व आसपास के क्षेत्र में अपने रिश्तेदारों से हर्ष के बारे में जानकारी की। मगर हर्ष का पता नहीं चल सका। संजय ने एसएसपी से बेटे की बरमादगी की मांग की है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि युवक की तलाश के लिए एक टीम लगा दी गई है। जल्द युवक को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें