फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस्फोटक सामग्री मामले में पांच पर मुकदमा, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
विस्फोटक सामग्री मामले में पांच पर मुकदमा, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

फलावदा। रविवार रात मोजीपुरा मार्ग स्थित गोदाम पर छापा मारकर भारी मात्रा में पकडे़ गए विस्फोटक सामग्री के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने सोमवार को दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तीन अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
बकौल थाना प्रभारी रविवार देर रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कस्बे से मोजीपुरा जाने वाले रास्ते पर एक मकान में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री रखी हुई है। पुलिस ने बताए गए स्थान पर छापा मारकर बने, अधबने पटाखे तथा भारी मात्रा में कई सौ किलो बारूद बरामद किया। पुलिस को भारी मात्रा में बरामद सामान को थाने ले जाने में पसीने छूट गए। पुलिस ने तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर अवैध पटाखों को थाने पहुंचाया। सूत्रों के मुताबिक, काफी सामग्री अभी गोदाम में ही रखी है। हालांकि, मौके पर कोई आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। पुलिस ने शादाब, नसीम, इरशाद, नौशाद निवासी कैलावड़ा जिला मुजफ्फरनगर तथा वसीम निवासी हापुड़ के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी इरशाद तथा वसीम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों ने जेल जाने से पूर्व बताया कि पकड़ा गया सामान उनका नहीं है। पुलिस ने फोन कर उन्हें बुलाकर गिरफ्तार किया है। यह सारा कारोबार इरशाद का है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें