फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग, तलाश जारी, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया ये आरोप

Tue, 18 Aug 2020 11:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
महिला की तलाश जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में जानीखुर्द थाना क्षेत्र के जानी गंगनहर पुल से एक महिला गंगनहर में कूद गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से महिला की काफी तलाश की। वहीं, महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष के उत्पीड़न से परेशान होने पर यह कदम उठाना बताया और तहरीर दी।

विज्ञापन


जानी गंगनहर पुल पर सोमवार को 30 वर्षीय महिला काफी देर से घूम रही थी। तभी महिला ने अपना दुपट्टा पुल की रेलिंग पर रखा और गंगनहर में कूद गई। अधिक पानी होने के चलते कुछ ही मिनट में महिला ओझल हो गई। इस बीच महिला के डूबने की सूचना ग्रामीणों ने दी। वहीं कुछ ग्रामीण महिला को बचाने गंगनहर में कूद गए।

उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी ग्रामीणों की मदद से महिला की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। देर शाम कताई मिल निवासी राम सिंह ग्रामीणों के साथ जानी थाने पहुंचे। बताया कि गंगनहर में कूदने वाली महिला उनकी 30 वर्षीय पुत्री रीना है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: चाचा ने भतीजे के सीने में चाकू घोंपकर मार डाला, ये रही वारदात के पीछे की बड़ी वजह

पुलिस को बताया कि उसकी शादी पूठा गांव निवासी मोहित से हुई थी। आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग उसका उत्पीड़न करते थे। जिससे परेशान होकर रीना ने यह कदम उठा लिया। इस मामले में परिजनों ने पुलिस को लिखित शिकायत दी।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ऋषिपाल सिंह के अनुसार रीना के पिता की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। वही गंगनहर में रीना की तलाश कराई जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें