फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी में एक नवंबर को आएगी पहली ओपन मेरिट

विज्ञापन
विज्ञापन
पीजी में एक नवंबर को आएगी पहली ओपन मेरिट
विज्ञापन

मेरठ। सीसीएसयू कैंपस-कॉलेजों में पीजी कोर्सों में पहली ओपन मेरिट एक नवंबर को जारी होगी। इसके ऑफर लेटर एक और दो नवंबर को कॉलेजों में जमा होंगे। कॉलेज वरीयता सूची बनाकर आठ और नौ नवंबर को इनके एडमिशन देंगे।
प्रवेश समन्वयक प्रोफेसर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि नौ नवंबर तक सभी कॉलेजों को पोर्टल पर एडमिशन कनफर्म करने होंगे। वहीं, यूजी की बात करें तो शनिवार को दूसरी ओपन मेरिट से 17793 एडमिशन हुए हैं। एक नवंबर को मेरिट से एडमिशन का दूसरा दिन है। यूजी में अभी भी एडेड-राजकीय कॉलेजों में सीटें बची हैं। ऐसे में छात्रों को एडमिशन का अभी मौका है।
विज्ञापन

बीएड में 10 नवंबर तक अपलोड करें मौखिक परीक्षा के अंक
मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में बीएड सत्र 2019-20 के प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्रों का रिजल्ट घोषित किया जा चुका है, लेकिन बहुत से कॉलेज परिणाम घोषित होने के बाद भी लगातार मौखिक परीक्षा के नंबर पोर्टल पर अपलोड कर रहे हैं। ये ऐसे छात्र हैं, जिनकी फीस बाद में जमा हुई है। इसकी वजह से बार-बार चार्ट में संशोधन किया जा रहा है। एमएड की काउंसिलिंग भी शुरू होने जा रही है। ऐसे में और परेशानी आएगी। विवि ने सभी कॉलेजों को स्पष्ट किया है कि 10 नवंबर तक मौखिक परीक्षा के अंक अपलोड कर दें। इसके बाद अंक भेजने वाले कॉलेज रिजल्ट नहीं घोषित होने पर खुद जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

एमए प्रथम समेत कई कोर्सों का रिजल्ट जारी
मेरठ। सीसीएसयू ने एमए प्रथम प्राइवेट के छात्रों का प्रोन्नति रिजल्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा कई कॉलेजों का एमएससी एजी जेनेटिक एंड प्लांट ब्रीडिंग चतुर्थ सेमेस्टर, एमलिब द्वितीय सेमेस्टर, एमएससी माइक्रोबायलॉजी, एमफए, बीबीए और बीसीए छठे सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें