मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में दाखिले के लिए पहली ओपन मेरिट जारी कर दी गई है। एडेड और राजकीय कॉलेजों में बीए में मेरिट 60 फीसदी और बीकॉम-बीएससी में 80 फीसदी तक भी कटऑफ रही है। गर्ल्स कॉलेजों सोमवार सुबह मेरिट जारी कर दाखिले शुरू कर देंगे। मेरठ कॉलेज ने देर रात अपनी वेबसाइट पर मेरिट डालने का दावा किया है।
ओपन मेरिट के एडमिशन दो नवंबर से चार नवंबर तक होंगे। छात्र-छात्राओं ने जिन कॉलेजों में ऑफर लेटर जमा किए हैं, वहां पर मेरिट में अपना नाम देखकर एडमिशन ले सकते हैं। एडेड और राजकीय कॉलेजों में बीए-बीएससी-बीकॉम में सामान्य श्रेणी में कटऑफ अभी भी बहुत ऊपर है। ऐसे में कई कोर्सों में यहां पर 70 फीसदी नंबर वाले छात्र-छात्राओं के एडमिशन भी नहीं हो सकेंगे। ऐसे छात्र-छात्राओं को फिर सेल्फ फाइनेंस कोर्सों में एडमिशन लेना पड़ेगा। पहली ओपन मेरिट के एडमिशन एनएएस कॉलेज और मेरठ कॉलेज में ऑनलाइन होंगे, जबकि बाकी कॉलेजों में जाकर एडमिशन लेना होगा। एडेड और राजकीय कॉलेजों में जहां मेरिट नीचे नहीं आ रही है। सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में काफी सीटें खाली हैं।
एनएएस कॉलेज
वर्ग -- अन्य बोर्ड - यूपी बोर्ड
बीए
सामान्य - 62.6 - 62.6
ओबीसी - 59.6 -59.4
एससी -59.56 -59.20
-------------------
बीएससी मैथ
सामान्य -- 81.8 - 69.8
ओबीसी -- 80.0 -- 67.2
एससी -- 69.6 --- 67.6
--------------------
बीएससी स्टेटिक्स
सामान्य - 61.4-- - 49.6
--------------------
बीएससी बायोलॉजी
सामान्य - 66.4 -- -- 65.2
ओबीसी -- 62.0 ---- 60.8
एससी --- 0.00 ---- 60.0
-----------------------
बीकॉम
सामान्य --- 81.0 ------ 66.8
ओबीसी --- 75.4 ---- 64.2
एससी ---- 60..2 --- 57.4
डीएन कॉलेज
बीकॉम
सामान्य - 81.0 ----- 66.6
ओबीसी -- 76.2 ----- ---
एससी -- 52.8 -------- 64.2
------------------
बीएससी मैथ
सामान्य --- 75.2
ओबीबी --- 67.6
एससी ---- 67
--------------------
बीएससी बायो
सामान्य ---- 59.0 --- 52.8
ओबीसी --- 54.0 ---- 61.0
एससी --- 51.8 --- 52.6
बीएससी सांख्यिकी में ऑफर लेटर डाउनलोड करने वाले सभी छात्र-छात्राओं का नाम है।