फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों पर फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। परीक्षा देकर वापस घर लौट रहे दो छात्रों पर नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग की। हमलावरों ने एक छात्र को मारपीट कर घायल कर दिया, जबकि उसका साथी जान बचाकर भाग निकला। हमले के पीछे स्कूल की पुरानी रंजिश बताई जा रही है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

कस्बे के एक स्कूल के कक्षा बारह के छात्र संभलहेड़ा निवासी शुएब औश्र नितिन ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में परीक्षा देकर सोमवार दोपहर बाइक द्वारा घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही छात्र बिजलीघर के सामने पीर के पास पहुंचे तभी दो बाइकों पर सवार पांच नकाबपोश युवक भी पहुंच गए। इन्होंने दोनों छात्रों को देखकर फायरिंग कर शुरू कर दी। फायरिंग के बाद क्षेत्र में भगदड़ मच गई। नकाबपोश युवकों ने छात्र नितिन को पकड़ लिया और उसको लाठी-डंडो और तमंचे की बट से मारपीट कर घायल कर दिया, जबकि उसका साथी शुएब जान बचाकर भाग निकला।
घटनास्थल पर बड़ी संख्या में राहगीर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर भाग निकले। पुलिस ने पीड़ित छात्रों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि 20 मई को उनकी किसी बात को लेकर स्कूल परिसर में ही लड़ाई हो गई थी, जिसका प्रबंध समिति ने फैसला करा दिया था। तब थाने में किसी प्रकार की तहरीर नही दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें