फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: पश्चिमी यूपी में खूब झुलसा रही लू, गर्मी से लोगों का बुरा हाल, जानें कब तक पहुंचेगा मानसून

Tue, 07 Jun 2022 12:03 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

पश्चिमी यूपी में गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। अभी राहत के कोई आसार नहीं है। जानिए मानसून को लेकर मौसम वैज्ञानिकों का क्या कहना है।
विज्ञापन
गर्मी से बुरा हाल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झुलसाने वाली लू का जनजीवन पर बड़ा असर पड़ रहा है। मेरठ में सोमवार को रविवार के मुकाबले थोड़ी राहत जरूर मिली पर अधिकतम तापमान जिले में 42.0 डिग्री और न्यूनतम 25.4 रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जून के अंतिम सप्ताह में ही मानसून पश्चिमी यूपी तक पहुंचने के आसार हैं। इसी के बाद गर्मी से राहत मिलेगी। 

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 10 जून से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष के अनुसार पिछले एक सप्ताह से दिन का तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। 

यह भी पढ़ें: Weather News UP: पारा 42 डिग्री के पार, सड़कों पर सन्नाटा सूने हुए बाजार, अभी और रुलाएगी गर्मी
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि पश्चिमी यूपी में मानसून 25 से 30 जून के बीच दस्तक देगा। गर्मी का जनजीवन पर व्यापक असर पड़ रहा है। दोपहर में बाजारों में ग्राहक नहीं हैं। घरों में एसी, कूलर की वजह से बिजली के बिल बढ़ गए हैं। राहत पाने के लिए शाम के समय लोग पार्कों में काफी समय बिता रहे हैं। वहीं सोमवार को प्रदूषण में थोड़ी राहत मिली और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 191 दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें: खौफनाक हादसा: पहले सुहेब के जनाजे में हुए शामिल फिर सागर की अर्थी को दिया कंधा, दो दोस्तों की मौत पर रो उठा पूरा गांव

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें