कम रुपये देने पर हुआ विवाद
बताया कि कम पैसे देने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया है। उस समय कुछ लोगाें ने मामला शांत करा दिया। युवती पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि दूल्हे ने घर तक कार नहीं आने की बात कहकर लड़की को बाइक पर ले जाने की बात कही। इस पर फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई।
यह भी पढ़ें: Meerut में खरीदें जमीन: शताब्दीनगर में बनाइए फ्लैट, एयरपोर्ट एंक्लेव के पास होटल
इसी दौरान लड़की पक्ष ने दूल्हे सहित बरात को बंधक बना लिया और पिटाई कर दी। सूचना पर पुलिस पहुंची और दूल्हे के पिता नफीस, दूल्हन पक्ष से पिता शमीम और मामा इरशाद को हिरासत में ले लिया। वहीं, लड़के पक्ष का कहना है कि उन पर लगाए गए आरोप गलत हैं।
दुल्हन को गाड़ी से ले जाना था, लेकिन गली छोटी होने के चलते गाड़ी घर तक नहीं पहुंच पा रही थी। लड़की पक्ष के लोग घर तक ही गाड़ी लाने की बात कर रहे थे, इस पर विवाद हो गया था। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने बताया कि बारात में मारपीट हुई है। केस दर्ज कर जांच की जा रही है।