7. अवैध निर्माण
शहर में स्वीकृत मानचित्र से कई गुना अधिक अवैध निर्माण होते जा रहे हैं। दावों के बावजूद इन पर अंकुश नहीं लग रहा है। एमडीए के सचिव चंद्रपाल तिवारी का कहना है कि पिछले छह महीने में सूचनाओं और शिकायतों के आधार पर अवैध निर्माण ध्वस्त कराए जा रहे हैं।
8. अतिक्रमण और जाम
शहर में अतिक्रमण और जाम के हालात गंभीर हैं। वेस्ट एंड रोड सहित अन्य मार्गों के लिए प्लान भी बनाए गए, मगर राहत नहीं मिली। एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव कहते हैं कि इसके लिए लगातार सर्वे और सुझाव पर काम किया जा रहा है।
9. अपराध
सुरक्षा के तमाम दावों के बावजूद लूट, चोरी, ठगी सहित अन्य बड़ी घटनाएं लगातार हो रही हैं। दावों के अनुरूप अपराधों पर अंकुश नहीं लग रहा है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण कहते हैं कि कुछ अपराध आपसी रंजिश में होते हैं। अन्य घटनाओं के लिए पुलिस अलर्ट है।
10. प्रदूषण
एनजीटी और अन्य स्तर पर प्रदूषण रोकने के सख्त आदेशों के बावजूद इस पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। वायु, ध्वनि और जल प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी विजय कुमार कहते हैं कि हाल हाल ही में प्रदूषण स्तर कम करने के लिए ग्रैप लागू किया गया है।