फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन को लेकर विवाद, जेसीबी से चारदीवारी व कमरा तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन के विवाद में जेसीबी से कमरा तोड़ा और हवाई फायरिंग की
विज्ञापन

मोदीपुरम। पांच बीघा जमीन के विवाद में सोमवार को एक पक्ष ने जमीन पर कब्जा करने की नीयत से हवाई फायरिंग की। इससे लोगों में दहशत फैल गई। आरोपियों ने जेसीबी से जमीन पर बने एक कमरे और चहारदीवारी को गिरा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। फायरिंग से जुड़ी वीडियो कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
कंकरखेडा थाना क्षेत्र के रोहटा रोड स्थित श्रीराम विहार कॉलोनी में सतेंद्र और राजीव पक्ष में जमीन का विवाद चल रहा है। दावा है कि सतेंद्र ने इस जमीन पर कोर्ट से यथास्थिति का आदेश ले रखा है। आरोप है कि सोमवार को राजीव जेसीबी लेकर पहुंचा। जेसीबी से जमीन पर बने कमरे और चहारदीवारी तोड़ने का प्रयास किया। इसका विरोध किया गया। इस पर राजीव पक्ष ने पिस्टल से हवाई फायरिंग की। इसके बाद कमरे और चहारदीवारी को तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ लोगों ने हवाई फायरिंग का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि जमीन पर कॉलोनी का निर्माण हो रहा था। मामला कोर्ट में चल रहा है। वीडियो में राजीव पक्ष से फायरिंग होना दिख रहा है। वीडियो को कब्जे में लिया गया है। थाना प्रभारी तपेश्वर सागर का कहना है फायरिंग की सूचना मिली है। अभी कोई तहरीर नहीं आई है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें