फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजन ढूंढते रहे और बेटी ने अलीगढ़ में कर ली शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ के लिए भी...
विज्ञापन

परिजन ढूंढते रहे और बेटी ने अलीगढ़ में कर ली शादी
- 11 दिन पूर्व सदर बाजार क्षेत्र से लापता हुई थी युवती
- परिजन गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे तो खुल गई पोल
मेरठ। जिस युवती को गुमशुदा समझा जा रहा था, उसने अलीगढ़ में प्रेमी के साथ शादी रचा ली और वहीं रहने लगी। इस बात का खुलासा सोमवार को तब हुआ, जब परिजन थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे। युवती ने परिजनों से बात की और बताया कि वह वहां खुश है। जानकारी लगते ही परिजन अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए।
सदर बाजार क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली दूसरे समुदाय की युवती करीब 11 दिन पूर्व घर से पार्लर जाने की बात कहकर निकली, लेकिन वापस नहीं आई। युवती के लापता होने से परिजन चिंतित हो गए। बताया गया है कि अगले माह युवती की बड़ी बहन की शादी है। इसके चलते परिजनों ने छोटी बेटी के लापता न होने की बाद गोपनीय रखी। कई दिन तलाशने के बाद भी जब उसका कुछ पता नहीं चला तो सोमवार को परिवार के लोग थाने आ गए।
विज्ञापन

अनहोनी की आशंका जताते हुए उन्होंने थाने में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। पुलिस ने मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाने की तैयारी शुरु कर दी। परिजनों का कहना था कि उनकी बेटी 11 दिन पूर्व एक युवती के साथ जाने की बात कहकर निकली थी। उस युवती से संपर्क किया गया तो वह कोई जानकारी होने से पल्ला झाड़ने लगी।
तहरीर देने के करीब एक घंटे बाद ही परिजन दोबारा थाने पहुंचे और बेटी का फोन आने की बात कही। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी के जनपद अलीगढ़ के अतरौली थाना क्षेत्र में होने की जानकारी मिली है। खुद उनकी बेटी का फोन आया लेकिन वह बेहद घबराई हुई थी। उसने बताया कि दूसरे समुदाय के युवक से उसकी शादी हो गई है।
विज्ञापन

---
पुलिस ने पहले ही जताया था शक
थाने में तहरीर देने पहुंचे परिजनों ने जब पुलिस को घटना की जानकारी दी तो पुलिस ने प्रेम प्रसंग के बिंदु पर भी परिजनों से बात की लेकिन उन्होंने इसे सिरे से खारिज कर दिया। इंस्पेक्टर बिजेंद्र पाल राणा ने बताया कि युवती ने अपनी मर्जी से शादी की है। परिजन युवती को लेने के लिए रवाना हुए हैं। युवती के वापस आने पर पुलिस पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें