फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दनादन बरसीं गोलियां: खूब हुआ पथराव, खौफनाक मंजर देख सहम गए कॉलोनी के लोग, जानें क्या था विवाद

Mon, 21 Feb 2022 11:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। फिर देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि काफी देर तक दनादन गोलियां चलीं। इस घटना से आसपास के लोग भी सहम गए।
विज्ञापन
हमले में युवक घायल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद में खरखौदा थाना क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी में लेनदेन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट के बाद पथराव हो गया। इस दौरान तमंचों और अन्य हथियारों से लैस कुछ लोग सड़क पर ही खुलेआम फायरिंग करने लगे। काफी देर तक दनादन गोलियां बरसीं। इसमें एक युवक को गोली लग गई, जबकि तीन अन्य लोग पथराव में घायल हो गए। गनीमत रही कि फायरिंग में अन्य लोग चपेट में नहीं आए।

विज्ञापन


बिजली बंबा पुलिस चौकी से करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी होने के बावजूद पुलिस करीब एक घंटा देरी से पहुंची। इसके चलते क्षेत्र के लोग दहशत में रहे। बाद में सीओ सहित पुलिस फोर्स ने मामला शांत कराया। एक पक्ष ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया है। वारदात के बाद से कॉलोनी में तनाव की स्थिति है। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

कॉलोनी में रविवार को रामनिवास गुप्ता अपने बेटे हर्ष के साथ दुकान पर बैठे थे। उनके अनुसार, पड़ोसी रिहान दुकान पर पहुंचा और बेटे हर्ष से 25 हजार रुपये मांगने लगा। इसके बाद हुए विवाद में मारपीट शुरू हो गई। बाद में पथराव भी हुआ। आरोप है कि रिहान अपनी पत्नी मुस्कान, रहमान, फुरकान, रशीदा और चार अन्य लोगों के साथ हथियार लेकर पहुंचा और फायरिंग की। एक गोली रामनिवास के दूसरे बेटे निक्की के कंधे पर लगी। मारपीट में रामनिवास, उनकी पत्नी राखी और दूसरे पक्ष से फुरकान घायल हो गए। रामनिवास की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि निक्की गोली लगने से नहीं, पथराव में घायल हुआ है।
विज्ञापन


फायरिंग का वीडियो वायरल, कई युवकों के पास थे हथियार
घटना के बाद सोशल मीडिया पर भी वीडियो वायरल हो गया। इसमें कई युवक तमंचे और अन्य हथियारों के साथ नजर आए। वह आमने-सामने गोली चलाते हुए दिखाई दिए। गनीमत रही कि कई लोग गोली लगने से बच गए। अन्यथा यह और बड़ी घटना हो सकती थी।
 
यह भी पढ़ें: भयावह था हादसा: बस चालक के खिलाफ मुकदमा, चीख-पुकार सुन दौड़ पड़े थे लोग, भाई-बहन की मौत से गांव में मातम

विज्ञापन

महिलाएं रोकती रहीं, फिर भी नहीं माने हमलावर
वीडियो में कुछ महिलाएं हमलावरों को रोकने का प्रयास करती रहीं, लेकिन वह नहीं माने और फायरिंग करते रहे। वहीं, फायरिंग से मची भगदड़ के बीच कुछ लोग बचने के लिए घरों में, छतों पर और दीवारों के पीछे छिप गए। काफी देर तक यह सब चलता रहा। इसी दौरान एक युवक घायल हुआ, जिसे गोली लगना बताया गया।

इतने हथियार कहां से आए, पुलिस करेगी जांच
वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस यह भी जांच कर रही है कि तमंचों सहित अन्य हथियार युवकों के पास कहां से आए। ऐसे युवकों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है। दोनों पक्षों से जुड़े कुछ लोगों से पूछताछ भी की गई है।

यह भी पढ़ें: आत्महत्या या हत्या: शिवम के पिता बोले- जमीन पर तड़पता रहा बेटा, फोटो खींचते रहे लोग, कहा- मर चुकी है लोगों की संवेदना

अवैध धंधों से तो नहीं जुड़ा है मामला
कॉलोनी में यह भी चर्चा रही कि यहां काफी लोग जुए, सट्टे के अलावा मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त हैं। इसलिए यह भी जांच की जा रही है कि कहीं यह अवैध धंधों और इससे जुड़ा लेनदेन तो विवाद का करण नहीं है।

आरोपियाें की पहचान कर होगी कार्रवाई
कांशीराम कॉलोनी में हुई वारदात की सभी वीडियो क्लिप कब्जे में ली गई हैं। मामले में घायल पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की पहचान कराई जा रही है। जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। - चंद्रकांत मीणा, सीओ किठौर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें