जमकर मचाया था हुड़दंग
- फोटो : अमर उजाला
गांव मीवा के समीप भट्ठे पर सोमवार को कुछ युवक जन्मदिन मनाने के इरादे से पहुंचे। उन्होंने यहां जश्न का पूरा इंतजाम कर रखा था। टेंट मालिक से कुर्सी आदि मंगाई हुई थी। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि युवकों ने यहां जमकर उत्पात मचाया। इतना ही नहीं हवाई फायर भी किए। किसी ग्रामीण ने इसकी जानकारी पुुलिस को दे दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही जन्मदिन मना रहे युवकों में भगदड़ मच गई। कुछ युवक अपने-अपने वाहनों पर सवार होकर भागने में सफल रहे। हालांकि कुछ युवक मौका नहीं मिलने पर निजी वाहनों को छोड़कर जंगल के रास्ते फरार हो गए।