फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ के परतापुर क्रिकेट खेलने को लेकर दो पक्ष भिड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, हंगामा 

Tue, 30 Jun 2020 01:03 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
meerut police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ के परतापुर में सोमवार को  क्रिकेट खेलने के विवाद में दो बाइकों पर सवार छह युवकों ने क्रिकेट खेल रहे युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। जिसमें क्रिकेट खेल रहे युवक बाल.बाल बच गए। जिसके बाद हथियार लहराते हुए आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर परतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन


परतापुर पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है, जिसके बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यहां आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की भी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है ताकि सख्त कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन

उद्योग पुरम फेस दो में दो दिन पहले क्रिकेट खेलने के विवाद को लेकर शिवपुरम के रहने वाले अभिषेक और सोनू में विवाद हो गया था। जिसके रंजिश रखते हुए सोमवार दोपहर क्रिकेट खेल रहे शिवपुरम  टीपी नगर के रहने वाले अभिषेक पर उसी के पड़ोसी सोनू और उसके पांच  साथियों ने 3 राउंड फायरिंग कर दी। जिसमें अभिषेक बाल.बाल बचा।

आरोपी यहां से फरार हो गए। वहीं पीड़ितों ने अपनी फैक्ट्री में भागकर जान बचाई। सूचना पर परतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। परतापुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

परतापुर इंस्पेक्टर आनन्द मिश्रा का कहना है कि मुकदमा कायम किया जा रहा हैए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी जा रही है। वहीं पीड़ित में गोली चलने को लेकर दहशत बनी हुई है। वे घर में कैद हो गए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें