फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आफत की आंधी... पेड़ और खंभे टूटे, पेड़ों की चपेट में आने से कई लोग घायल, एक मकान की छत टूटी 

Tue, 30 Jun 2020 12:54 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

घंटों गुल रही बिजली, शहर से देहात तक हाईटेंशन लाइन के तार और खंभे टूटे 
 
विज्ञापन
strom - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार शाम को आई आंधी में दर्जनों पेड़ और हाईटेंशन लाइन के खंभे टूट गए। पेड़ों की चपेट में आने से कई लोग घायल हो गए। पुलिस के पास सूचनाएं आती रहीं और थाना पुलिस दौड़ती रहीं। वहीं 15 मिनट की बारिश से मौसम ठंडा हो गया। कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश हुई तो कहीं पर केवल बूंदाबांदी ही हुई।

विज्ञापन


लाला के बाजार मंदिर का पीपल वाला पेड़ भगवत दयाल शर्मा के मकान पर गिर गया। छत टूट गई और परिवार दब गया। लोगों ने परिवार को किसी तरह बचाया। व्यापारी गिरीश अग्रवाल घायल हो गए। दिल्ली गेट और कोतवाली थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। रेस्क्यू की टीम भी बुलाई गई। टूटे पेड़ को उठाया गया। मवाना रोड स्थित भगत लाइन के सामने एक पेड़ कार पर गिर गया। कार में सवार दंपती बच गए।

सरधना कस्बा स्थित चर्च रोड पर आंधी से हाईटेंशन लाइन उखड़ गई। इसके दस पोल गिर जाने से ग्राम नवाबगढ़ी एवं आधे कस्बे की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। एसडीओ कुमार अनिकेत का कहना है कि टूटी विद्युत लाइन को कल तक दुरुस्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


हालांकि कस्बे की आपूर्ति सुचारु करा दी गई है। वहीं, मवाना, हस्तिनापुर क्षेत्र में हवा के साथ बारिश हुई। इससे फसलों को लाभ हुआ एवं आमजन को गर्मी से कुछ राहत मिली। माछरा एवं किठौर क्षेत्र में बारिश नहीं होने से किसान निराश हुए।

अभी अच्छी बारिश का इंतजार 
जून में गर्मी से लोग परेशान हैं। 25 जून के बाद वेस्ट में मानसून की दस्तक होने के बाद गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन देश के अन्य राज्यों व जिलों के मुकाबले वेस्ट व मेरठ में मानसून ने धोखा दिया। मानसून ने दस्तक तो दे दी, लेकिन अभी तक मानसून की अच्छी बारिश नहीं हुई। जिस कारण मेरठ समेत एनसीआर क्षेत्र में लगातार तापमान व उमस बढ़ने से लोगों का बुरा हाल है।

सोमवार को हुई बारिश से अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक 30 जून व एक जुलाई को भी बारिश के आसार जता रहे हैं। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 76 व न्यूनतम 63 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा चार से 12 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। मेरठ का औसत एक्यूआई 149 दर्ज किया गया।

बढ़ रही गर्मी 
मेरठ और एनसीआर क्षेत्र में अभी तक मानसून की बारिश नहीं हुई है। इससे गर्मी बढ़ रही है। 30 जून व एक जुलाई को बारिश के आसार बने हुए हैं। - डॉ. एन सुभाष, मौसम वैज्ञानिक
विज्ञापन

आंधी ने उड़ाई शहर की बिजली, लाइनों पर गिरे पेड़
शाम करीब 5 बजे आई तेज आंधी में शहर के तीन बिजलीघर कंकरखेड़ा, सदर और बेगमपुल क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। लाइनों पर पेड़ गिरने से तार भी टूट गए। बारिश बंद होते ही पेड़ उठाकर लाइन सही करने का काम चालू करा दिया गया। वहीं इससे पहले दिन भी बिजली ने खूब परेशान किया। आधे-आधे घंटे में बिजली कटौती होती रही।

अधिकारियों ने बताया कि शाम को आंधी के चलते कई बिजलीघरों की बिजली एहतियातन कटवा दी गई थी। ये वो बिजलीघर थे जिनकी लाइन मुख्य सड़क से पेड़ों के नीचे से होकर आ रही है। आंधी बारिश बंद होने के बाद लाइन को चालू करके देखा तो एमईएस, बेगमपुल, सदर, कांकरखेड़ा, की 33 केवी लाइन में फाल्ट निकला। पेड़ों के गिरने से लाइन डैमेज हो गई। इसे सही करने में घंटों लग गए। लोग बिजलीघरों पर फोन करके जानकारी करते रहे।

अधीक्षण अभियंता शहर एके सिंह ने बताया कि आंधी की वजह से करीब आधा दर्जन बिजलीघर आंशिक और पूरी तरह प्रभावित हुए थे। सदर, बेगमपुल और कांकरखेड़ा में पेड़ गिरने से लाइन टूट गई थी। रात को हो लाइन ठीक करके बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई।

लिसाड़ी गेट में दस घंटे की कटौती 
लिसाड़ी गेट में रविवार रात 10 बजे कटी बिजली 10 घंटे बाद सोमवार सुबह 8 बजे आई। क्षेत्र में रविवार रात 10 बजे 33 केवी लाइन में फाल्ट हो गया था। लोग गर्मी में बिजली का इंतजार करते रहे, लेकिन पूरी रात बिजली नहीं आ सकी। लोगों का आरोप है कि फाल्ट के नाम पर लगातार बिजली कटौती हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें