फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखा फैक्ट्री हादसा: मरने वालों की संख्या हुई पांच, मलबे से दो युवकों के शव मिले 

Sun, 08 May 2022 12:09 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
विज्ञापन
पटाखा फैक्टरी में विस्फोट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सरसावा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर गांव के जंगल में स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे में मृतकों की संख्या पांच हो गई है। फैक्ट्री का मलबा हटाते हुए दो युवकों के क्षत-विक्षत शव मिले हैं। जो सलेमपुर गांव के वर्धन पाल पुत्र अर्जुन सिंह और सुमित पुत्र सोहनवीर के बताए गए हैं। यह दोनों हादसे के बाद से लापता थे।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने भी दोनों के शव मलबे में दबे होने की आशंका जताई थी। रेस्क्यू अभियान में रविवार सुबह दोनों के क्षत-विक्षत शव मिले। शनिवार शाम हुए पटाखा फैक्ट्री में धमाके से फैक्ट्री जमींदोज हो गई थी। फैक्ट्री मालिक राहुल सलेमपुर और सागर व कार्तिक निवासी गण बलवंतपुर के शव घटनास्थल पर ही मिले थे। उधर हादसे में घायल वंश को गंभीर अवस्था में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

सरसावा थाना क्षेत्र के गांव गोविंदपुर के जंगल में चल रही पटाखा फैक्टरी में शनिवार शाम हुए धमाके  में फैक्टरी संचालक सहित पांच लोगों की मौत गई। एक श्रमिक को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज सरसावा में भर्ती कराया गया है। धमाका इतना जबरदस्त था कि पूरी फैक्टरी जमींदोज हो गई और उसमें खड़ी कार व बाइक के भी परखच्चे उड़ गए। 
विज्ञापन


यह भीषण हादसा शनिवार शाम करीब पौने छह बजे हुआ। इस हादसे में मरने वाले फैक्टरी मालिक  राहुल कुमार उर्फ जोनी (32) गांव सलेमपुर, सागर और कार्तिक सैनी गांव बलवंतपुर के रहने वाले थे। घायल वंश गांव सलेमपुर का रहने वाला है। 

यह भी पढ़ें: खुशखबर: रैपिड रेल की मिली चाबी, अब आप जल्द कर पाएंगे हाई-स्पीड ट्रेन का सफर, पढ़िए पूरा अपडेट

विज्ञापन

राहुल ने गोविंदपुर के जंगल में पटाखे बनाने की लाइसेंसी फैक्टरी लगा रखी थी और इसमें आतिशबाजी में इस्तेमाल होने वाले अनार बनाए जाते हैं। शनिवार शाम हादसे के वक्त राहुल कुमार कुछ श्रमिकों के साथ फैक्टरी में मौजूद था। शहर और सरसावा एयरफोर्स स्टेशन से पहुंचीं दमकल ने फैक्टरी में लगी आग पर काबू पाया। 

सूचना पर डीआईजी प्रीतिंदर सिंह, डीएम अखिलेश सिंह, एसएसपी आकाश तोमर भी मौके पर पहुंच गए। एसएसपी ने बताया कि हादसे में फैक्टरी मालिक समेत तीन लोगों की मौत हुई है और एक श्रमिक घायल हुआ है।  हादसे की जांच कराई जा रही है।

दूर तक सुनी गई धमाके की आवाज
धमाके की तेज आवाज कई किलोमीटर तक सुनी गई। धमाके के बाद ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां तीन लोगों के क्षत विक्षत शव पड़े थे। पूरी फैक्टरी मलबे में तब्दील हो गई। जेसीबी से मलबा हटाकर देखा गया कि कोई और तो उसमें नहीं दबा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें