फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fire: मेरठ में बच्चा पार्क स्थित शोरूम में लगी भीषण आग, कई दमकल गाड़ियां मौके पर

Mon, 11 Jul 2022 03:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में लगातार आग की घटनाएं बढ़ रही हैं। सोमवार को बच्चा पार्क स्थित एक शोरूम में भीषण आग लग गई। सूचना पर कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। आग बुझाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
शोरूम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में सोमवार दोपहर बच्चा पार्क स्थित एक शोरूम में भीषण आग लग गई। सूचना पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की। वहीं आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बच्चा पार्क स्थित एक शोरूम की बालकनी से धुआं उठता देख आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।  सूचना पर पुलिस व दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। 

दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं आग के कारण आसपास के शोरूम में लगे एसी भी जल गए। पुलिस ने आसपास के सभी शोरूम्स के लोगों को बाहर निकाला। आग पर काबू पाया जा रहा है। वहीं आग की घटना के बाद गढ़ रोड पर जाम की स्थिति बन गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें