फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा की गाड़ी में लगी आग, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
दरोगा की कार में लगी आग, मचा हड़कंप
विज्ञापन

मेरठ। दिल्ली पुलिस के दरोगा की कार में शनिवार सुबह आग लगने से अफरातफरी मच गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना सदर बाजार थाना क्षेत्र के पत्ता मोहल्ले की है। शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस के एक दरोगा अपनी कार से एक दुकान पर पहुंचे।
कार खड़ी कर वह दुकान से सामान लेने लगे। तभी अचानक कार के बोनट से आग की लपटें निकलते देख लोगों ने शोर मचा दिया। आस-पास मौजूद लोग चिल्लाने लगे। दरोगा ने बोनट खोलने का प्रयास किया, लेकिन आग अधिक थी। इसके बाद आस-पास के लोग वहां एकत्र हो गए। कुछ घरों से पानी लाकर आग बुझाने लगे। तभी एक व्यक्ति ने लकड़ी के गत्ते से बोनट खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाइप लगाकर कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। बताया जाता है कि कार में एलपीजी किट थी। आशंका है गैस लीक होने के कारण आग लग गई। वहीं, सदर बाजार पुलिस ने मामले से अनभिज्ञता जताई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें