फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती कार में लगी आग, कूदकर चार लोगों ने बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
चलती कार में लगी आग, कूदकर चार लोगों ने बचाई जान
विज्ञापन

मोदीपुरम (मेरठ)। हाईवे पर मंगलवार अपराह्न साढ़े तीन बजे पल्लवपुरम के सामने मारुति ईको आग का गोला बन गई। ड्राइवर ने सूझबूझ का परिचय देते हुए गाड़ी रोक दी। समय रहते कार सवार चार लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने वाहनों को निकलवाया।
विज्ञापन

बिजनौर निवासी मिनाज, असलम, मासूम, मिस्बाह सोमवार को दिल्ली में एक शादी समारोह में गए थे। मंगलवार को वह बिजनौर जा रहे थे। पल्लवपुरम फेज वन के सामने शॉट सर्किट के कारण कार में धुआं उठता नजर आया। देखते ही देखते आग लग गई। शोर सुनकर आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे। उन्होंने पानी का पाइप लगाकर किसी तरह आग पर काबू पाया। मिनाज ने बताया कि समय रहते आग बूझ दी गई। अगर आग गैस किट तक पहुंच जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। कार मालिक ने खतौली में अपने रिश्तेदार को फोन कर बुला लिया और कार ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें