फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतिशबाजी से लगी खैरनगर के सर्जिकल गोदाम में आग, दमकल ने 3 घंटे में बुझाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आतिशबाजी से लगी खैरनगर के सर्जिकल गोदाम में आग, दमकल ने 3 घंटे में बुझाई
विज्ञापन

मेरठ। खैरनगर में बुधवार की रात करीब डेढ़ बजे इंदिरा मार्केट के अंदर सर्जिकल के गोदाम में लगी आग बृहस्पतिवार की तड़के 4:30 बजे तक काबू में आई। फायरब्रिगेड की गाड़ियां आग लगने के आधा घंटे बाद पहुंचीं। आग बेकाबू हुई तो यहां आठ गाड़ियां लगाई गईं। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ही आग बुझाई जा सकी। गनीमत यह रही कि इंदिरा मार्केट की 20 दुकानें बच गईं। यहां काफी भीड़भाड़ वाले इलाके में यह आग लगी थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि आतिशबाजी के चलते गोदाम में आग लगी है। फायरबिग्रेड और थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को गोदाम पर जाकर जांच की।
देहलीगेट थानाक्षेत्र के खैरनगर में बुधवार देर रात प्रेमी सर्जिकल गोदाम में भीषण आग लगी थी। यह गोदाम दूसरी मंजिल पर था और भूतल पर गंगा मार्केट में 20 दुकान हैं। आतिशबाजी के चलते बुधवार को गोदाम में आग लगी, जिसमें सर्जिकल गोदाम मालिक मोहित का चार लाख रुपये कीमत का सामान जलकर राख हो गया है।
विज्ञापन

खैरनगर में फैल जाती आग तो हो जाता बड़ा हादसा
आग की तपिश भूतल की मार्केट में बनी दुकानों तक पहुंच गई थी। गनीमत रही कि वहां आग नहीं लगी। करोड़ों का सामान जलने से बच गया है। मार्केट के पीछे घनी आबादी है। जब तब आग फैलती कि फायरबिग्रेड ने उस पर काबू पा लिया। पुलिस का कहना है कि आग लगने के पीछे एक साजिश भी हो सकती है। जिसकी जांच देहलीगेट थाना पुलिस ने भी शुरू कर दी। अग्निशमन अधिकारी का कहना है कि फायरबिग्रेड भी आग लगने की जांच करने में लगी है। शार्ट सर्किट से आग लगने की पुष्टि नहीं हुई। आतिशबाजी की चर्चा है, जिसकी जांच चल रही है।
दो किमी की दूरी पर 30 मिनट में पहुंची फायरबिग्रेड
इस मामले में फायरबिग्रेड की लापरवाही भी सामने आई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब 30 मिनट की देरी से फायरबिग्रेड मौके पर पहुंची है। जबकि खैरनगर से पुलिस लाइन की दूरी करीब दो किमी होगी। लोगों का कहना है कि आग की लपटे उठते ही उन्होंने फायरबिग्रेड को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में पूरा सहयोग किया। फायरबिग्रेड की गाड़िया देरी से पहुंचने पर लोगों ने नाराजगी भी जताई है। गोदाम में सामान कम था, जिसमें चलते आग जल्द काबू हो गई।
विज्ञापन

आग लगते ही अफरातफरी, लोगों ने जागकर काटी रात
इंदिरा मार्केट के पीछे खैरनगर में घनी आबादी है। मार्केट के प्रथम तल पर गोदाम में आग की लपटे उठी देखकर लोगों में अफरातफरी मच गई थी। मार्केट से सटे तीन घरों में रहने वाले परिवार के लोग सड़क पर अपने परिवार को लेकर आ गए। रातभर खैरनगर में लोगों में बेचैनी रही कि कहीं आग उनके घरों तक न पहुंच जाए। हालांकि आग गोदाम तक ही सिमटकर रह गई। रात करीब तीन बजे तक फायरबिग्रेड आग बुझाने में लगी रही। आग शांत होने के बाद सुबह लोगों को राहत की सांस मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें