फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: आबूलेन बाजार के एक शोरूम में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, लाखों रुपये का नुकसान

Sat, 15 Feb 2020 03:34 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में आबूलेन बाजार के एक तीन मंजिला शोरूम के ऊपर वाले हिस्से में भीषण आग गई। इससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
शोरूम में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में पॉश आबूलेन पर जोंस शूज शोरूम में शनिवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग का भयावह मंजर देखकर आसपास के शोरूम भी खाली करा लिए गए। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन

 
यह शोरूम थापर नगर निवासी गोपाल कृष्ण का है। दोपहर करीब 2:30 बजे शोरूम की तीसरी मंजिल पर स्थित गोदाम से लगी आग को कर्मचारियों ने बुझाने का प्रयास किया। लेकिन वह काबू में नहीं आई। आग की लपटें उठते ही बाजार में अफरातफरी फैल गई। बाजार के सभी व्यापारी सहयोग के लिए जुट गए।

यह भी पढ़ें: तेज धमाके से दहल उठा इलाका, मलबे में दबी मिलीं पांच लाशें, दर्दनाक थे वो तीन घंटे, तस्वीरें
विज्ञापन


सूचना मिलने पर करीब दस मिनट में सीएफओ एके शर्मा फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाना शुरू किया। आग शोरूम के दूसरे हिस्सों और आसपास न फैले, इसलिए दमकल कर्मियों ने बिल्डिंग को चारों तरफ से कवर कर लिया। इस बीच सेना की दमकल भी बुला ली गई। आग को बुझाते समय शोरूम के दो कर्मचारी भी बेहोश हो गए, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन


एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग शार्ट सर्किट से लगना बताया गया। आग में लाखों रुपये की कीमत के शूज राख होने की बात कही गई है, जिसकी पुलिस और फायर ब्रिगेड जांच कर रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें