फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता अतुल प्रधान ने विधायक संगीत सोम पर लगाया गंभीर आरोप, ये है पूरा मामला

Sat, 15 Feb 2020 11:08 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

सपा नेता अतुल प्रधान ने आरोप लगाया कि विधायक संगीत सोम के इशारे पर फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
सपा नेता अतुल प्रधान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में जानलेवा हमले के आरोप में जेल में बंद धर्मेंद्र जाटव के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ। प्रेसवार्ता में मुकदमे के वादी पंकज ने बताया कि धर्मेंद्र के खिलाफ साजिश रची गई है। वह अपनी गलती स्वीकार कर एसएसपी को शपथ पत्र सौंप चुका है। इस दौरान मौजूद सपा नेता अतुल प्रधान ने सरधना विधायक संगीत सोम व उनके पिता ओमवीर सिंह पर गंभीर आरोप लगाए। 

विज्ञापन


जेल रोड स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर शुक्रवार को सपा नेता अतुल प्रधान ने बताया कि रार्धना निवासी धर्मेंद्र जाटव पर 17 जनवरी को जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया गया था। वह साजिश के तहत कराया गया था। दरअसल, 2015 में सरधना विधायक ठाकुर संगीत सोम के पिता ओमवीर सिंह के खिलाफ धर्मेंद्र जाटव ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि विधायक के पिता ने धर्मेंद्र जाटव के साथ मारपीट की। उसे गंभीर चोटें आईं थी। वर्तमान में यह मुकदमा ट्रायल पर चल रहा है। इस मुकदमे में समझौते का दबाव बनाया गया, लेकिन धर्मेंद्र ने मना कर दिया। इसी के चलते पंकज के नाम से धर्मेंद्र जाटव के खिलाफ जानलेवा हमले में मुकदमा दर्ज कराया गया। 19 जनवरी को पुलिस ने धर्मेंद्र को जेल भेज दिया। सपा नेता अतुल प्रधान ने बताया कि पंकज ने धर्मेंद्र के खिलाफ कोई भी तहरीर देने से इनकार किया है।

यह भी पढ़ें: सीएए: असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर संगीत सोम का पलटवार, बोले- जूते भी खाएंगे, कागज भी दिखाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


पंकज ने स्वीकार किया कि उसे पता ही नहीं था कि उसके नाम से थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पंकज ने बताया कि वह लुधियाना में ईंट भट्ठे पर काम करता है। 17 जनवरी को सलावा निवासी मुकेश ने उसे गांव बुलाया। मुकेश अपने एक साथी के साथ उसे सीएचसी दौराला ले गया। वहां उसे एक इंजेक्शन दिया गया। इसके बाद वह बेहोश हो गया। होश आने पर उसके कान पर पट्टी और सिर में टांके भरे थे। उसने मुकेश से कुछ पैसा उधार ले रखा था, इसलिए ज्यादा पूछताछ करना उचित नहीं समझा। सपा नेता ने आरोप लगाया कि विधायक संगीत सोम अपने पिता को बचाने के लिए झूठे मुकदमे दर्ज करा रहे हैं। सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं। जबकि पांच साल पुराने विवाद के बाद पीड़ित परिवार मेरठ में किराए पर रहने को मजबूर है। उन्होंने धर्मेंद्र को तत्काल जेल से रिहा करने की मांग की। प्रेसवार्ता में निवर्तमान जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, विपिन मनोठिया भी मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें