फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सड़क पर चलती कार में लगी आग

विज्ञापन
सरधना। महादेव संपर्क मार्ग पर आग का गोला बनी चलती कार। ग्रामीण
विज्ञापन
सरधना। कालंद महादेव मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर एक इको स्पोर्ट्स कार अचानक आग का गोला बन गई। कार सवार लोगों ने किसी तरह उससे बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया। मगर तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव महादेव निवासी शांतनु त्यागी पुत्र रामेश्वर दयाल गंगानगर मेरठ में रहता है। शुक्रवार को वह अपने साथी संदीप के साथ कार इको स्पोर्ट्स कार में सवार होकर महादेव गांव में शोकसभा में शामिल होने जा रहा था। वह महादेव मार्ग पर पहुंचे तो चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। कार में सवार लोगों ने किसी तरह उसमें से निकलकर अपनी जान बचाई। हादसे की सूचना दमकल विभाग की टीम को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया। मगर तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें