फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कार की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत, पुत्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- गांव पिलौना के पास हुआ हादसा, परिजन बिना कार्रवाई शव ले गए घर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। फलावदा से शुगर की दवाई लेकर बाइक पर घर लौट रहे गांव बहोड़ूपुर निवासी पिता-पुत्र को पीछे से तेज गति में आई कार ने टक्कर मार दी और फरार हो गया। हादसे में पिता की मौके की मौत हो गई, जबकि बेटा घायल हो गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद घर भेज दिया। परिजन बिना कानूनी कार्रवाई के ही शव घर ले गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को गांव बहोडूपुर निवासी ओवेश अपने पिता शहाबुद्दीन (62) को बाइक पर साथ लेकर फलावदा में उनकी शुगर की दवाई दिलाने गया था। फलावदा से दवाई लेने के बाद पिता-पुत्र बाइक पर मवाना लौट रहे थे। जब यह दोनों गांव पिलौना के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पिता-पुत्र बाइक समेत सड़क गिरकर घायल हो गए। सूचना पर प्राइवेट एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने शहाबुद्दीन को मृत घोषित कर दिया। जबकि ओवेश को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही मृतक के शव को घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें