फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में दिनदहाड़े वारदात: घर के बेडरूम में घुसकर दंपती पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, व्यापारी की मौत

Thu, 10 Aug 2023 10:00 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में दिनदहाड़े पति-पत्नी पर नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। हमले में पति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में गुरुवार सुबह एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। यहां ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में घर में घुसकर दंपती पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। हमले में व्यापारी पति की मौत हो गई है। सूचना पर ब्रह्मपुरी थाना पुलिस समेत कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा है।

विज्ञापन


बताया गया कि ब्रह्मपुरी निवासी मृतक धन कुमार जैन (70) अपनी पत्नी अंजू जैन के साथ गुरुवार सुबह के समय परिवार सहित रहते हैं। यहां गुरवार सुबह बदमाशों ने उन पर घर में घुसकर गोलियां बरसा दीं। हमले में पति-पत्नी घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।

घटना से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। वहीं वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। बताया गया कि व्यापारी धन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हुई हैं। उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण भी मौके पर पहुंचे हैं। 

विज्ञापन

ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र निवासी धनकुमार जैन अपने दो बेटों के साथ रहते हैं। उनका बड़ा बेटा नवीन और उसकी पत्नी बेटे को प्रतिदिन स्कूल छोड़ने के लिए जाते हैं जहां से वह कंपनी बाग में टहलने के लिए निकल जाते हैं। गुरुवार को भी नवीन बेटे को स्कूल छोड़ने के लिए निकले थे।

दूसरा बेटा घर पर ही था। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश घर में घुस गए और छोटे बेटे को एक कमरे में बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाश दूसरे कमरे में पहुंचे जहां धनकुमार जैन पत्नी के अंजू जैन के साथ मौजूद थे। बदमाशों ने घर में लूटपाट की कोशिश की। वारदात का विरोध करने पर बदमाशाें ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं।

चीख पुकार व गोलियों की आवाज सुनकर दूसरे कमरे से पोती आशिमा बाहर आई तो बदमाशों ने उसे भी गनप्वाइंट पर लेकर बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाश लूटपाट कर फरार हो गए।
विज्ञापन

वहीं बदमाशों के जाने के बाद पोती ने खुद को जैसे-तैसे बंधनमुक्त कर पिता नवीन को सूचित किया। नवीन तुरंत पुलिस को सूचित कर मौके पर पहुंचे और घायल मां को अस्पताल पहुंचाया जबकि पिता धनसिंह की मौत हो चुकी थी। 

इसके बाद दूसरे बेटे को भी कमरे से बंधनमुक्त कराया गया। बताया गया कि बदमाशों ने हेलमेट पहने थे। बदमाश घर में तकरीबन एक घंटा रहे। पड़ोसियों का कहना है कि इस दौरान दूध वाला भी घर में आया था, लेकिन उसे वारदात के बारे में जानकारी है या नहीं यह नहीं कहा जा सकता है। पुलिस फिलहाल मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें