फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने तीन दिवसीय वन महोत्सव का पौधा लगाकर किया शुभारंभ

Tue, 05 Jul 2022 05:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में वन महोत्सव के तहत तीन दिवसीय पौधरोपण अभियान का शुभारंभ वित्त मंत्री प्रदेश सरकार सुरेश खन्ना व नोडल अधिकारी संजय कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
 
विज्ञापन
पौधरोपण करते प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में वन विभाग की ओर से वन महोत्सव के तहत तीन दिवसीय पौधरोपण अभियान आज से शुरू हो गया। इसमें मेरठ में 30.58 लाख पौधे लगाए जाने का लक्ष्य है। अभियान का शुभारंभ वित्त मंत्री प्रदेश सरकार सुरेश खन्ना व नोडल अधिकारी संजय कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

विज्ञापन


डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि अभियान 5 से लेकर 7 जुलाई तक चलेगा, जिसमें वन विभाग द्वारा 5.90 लाख एवं अन्य विभागों द्वारा 24.68 लाख पौधे रोपित किए जाने हैं। उन्होंने बताया कि अभियान के लिए संजय कुमार को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। मंगलवार को कार्यक्रम का शुभारंभ गांवडी गांव किला रोड से किया गया। जिले में दोपहर 1 बजे तक 17,17,723 पोधों का रोपण हो चुका है।

पौधों को जीवित रखने की उठानी होगी जिम्मेदारी: सुरेश खन्ना
कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने पौधरोपण कर वन महोत्सव की शुरुआत की और सभी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण हमारे लिए आवश्यक है, कोशिश करें कि जो भी पौधे लगाएं वे जीवित रह सकें। जगह ऐसी चुनें जहां पेड़ विकसित हो सकें। पति-पत्नी के नाम और पत्नी-पति के नाम पौधा लगाए, जिससे पौधे से भावना जुड़ी रहेगी। 40 दिन में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन


उन्होंने विधायकों से कहा कि अपने क्षेत्रों में पौधे लगाएं। युवा समाज को जोड़ें ओर उनके नाम पर पेड़ लगाएं। सभी से आग्रह किया की वह पौधे लगाए। वर्तमान में एयर क्वालिटी मेंटेन करने के लिए पौधे जरूर लगाएं।

यह भी पढ़ें: Kanwar Yatra 2022: रैपिड रेल निर्माण के साथ ही चलेगी कांवड़ यात्रा, रूट मैप तैयार, NH-58 से नहीं गुजरेंगे भारी वाहन

विज्ञापन

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि 40 दिन में 35 करोड़ वृक्ष लगाने में आपकी मदद चाहता हूं, बढ़ते प्रदूषण के माहौल में वृक्षारोपण सहारा है। हर लाभार्थी 10-10 पेड़ लगाए, आप सबका वृक्षारोपण में सहयोग अपेक्षित है।

उन्होंने  प्रदेश सरकार के 100 दिन पूरे होने पर बोलते हुए कहा कि 10 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी, 1 लाख 90 हजार उद्यमियों को 16 हजार करोड़ का ऋण, 12 हजार करोड़ का मूल्य भुगतान किया, 17 लाख युवाओं को स्मार्ट फोन दिए गए। कहा कि गंगा एक्सप्रेस-वे 12 जिलों को कवर करेगा, पूरी यूपी को कनेक्टिविटी से जुड़ेगा। इसके जरिए मेरठ से पांच घंटे में प्रयागराज पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि गलत काम करने वालों की मेरठ में 87 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई, जिसके लिए उन्होंने अधिकारियों जन प्रतिनिधियों को बधाई दी।

उन्होंने वृक्षारोपण को लेकर सभी से सहयोग मांगा। कार्यक्रम की शुरूआत विधायक अमित अग्रवाल व सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने मंत्री का स्वागत की। पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी, भाजपा जिलाध्यक्ष विमल शर्मा, कामलदत्त शर्मा, सीडीओ शशांक चौधरी, डीएफओ राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें