फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेनदेन के विवाद में मारपीट और फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
लेनदेन के विवाद में मारपीट और फायरिंग
विज्ञापन

खरखौदा। हापुड़ रोड स्थित अल्लीपुर मोड़ पर स्थित एक ढाबे पर पैसे के लेनदेन के विवाद में मारपीट और फायरिंग हो गई। गोली लगने से दोनों पक्षों से एक-एक युवक घायल हो गए। बाद में एक पक्ष ने कार में तोड़फोड़ की। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।
क्षेत्र के गांव नरहाड़ा निवासी मुजीब पुत्र मोहम्मद अली के अनुसार, उसके भाई का हाईवे पर अलीपुर में ढाबा है। मुजीब ने बताया कि एक वर्ष पहले वह सिटी हॉस्पिटल के पास रहने वाले हाजी अरशद के साथ बरेली में ठेकेदारी करता था। मनमुटाव होने पर उन्होंने काम अलग कर लिया। हिसाब होने के बाद मुजीब की तरफ पार्षद के एक लाख रुपये बकाया निकले थे। मुजीब के अनुसार, शुक्रवार रात वह भाई के ढाबे पर था। देररात हाजी अरशद अपने साथ गांव फफूंड़ा निवासी हाफिजू पुत्र साइयां, आदिल पुत्र नूरु निवासी सोहराब गेट व तीन अज्ञात लोगों के साथ ढाबे पर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि हाजी अरशद पक्ष ने फायरिंग कर दी। एक गोली मुजीब के हाथ में लगी। इसके बाद मुजीब पक्ष ने पथराव व गाड़ियों में तोड़फोड़ की। अरशद पक्ष एक गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लिया। दोनों पक्ष थाने पहुंचे। अरशद ने मुजीब पक्ष पर फायरिंग का आरोप लगाया। आदिल पुत्र नूरु के पेट में गोली लगने से घायल होना बताया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कार्यवाहक सीओ चंद्रकांत मीणा ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें