फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ : महिला कांस्टेबल और ई-रिक्शा चालक में बीच सड़क पर हुई हाथापाई, ये है पूरा मामला

Thu, 26 Aug 2021 07:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ

सार

सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह ने बताया कि ई रिक्शा चालक जावेद का शांति भंग में चालान कर दिया गया।  महिला कांस्टेबल ने लिखित में कोई शिकायत थाने में नहीं दी।
विज्ञापन
meerut police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में गुरुवार दोपहर हापुड़ अड्डा चौराहे पर ई-रिक्शा चालक और महिला पुलिस के बीच हाथापाई हो गई। जानकारी पर ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची। ई रिक्शा चालक  को पकड़कर नौचंदी थाना पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार रिक्शा चालक का शांति भंग में चालान कर दिया गया है। 
विज्ञापन


यह मामला हापुड़ अड्डा चौराहे पर बुधवार दोपहर का है। जानकारी के अनुसार  लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के रशीद नगर निवासी जावेद ई.रिक्शा चलता है। गुरुवार को रिक्शा में महिला सिपाही बैठी थी, जिसे हापुड़ अड्डा चौराहे पर उतरना था। जैसे ही रिक्शा हापुड़ अड्डा पहुंची। चालक ने रिक्शा नहीं रोकी। इस पर सिपाही ने शोर मचा दिया।  शोर सुनकर  आसपास लोगों ने दौड़कर ई.रिक्शा को रोक लिया। 

इसके बाद महिला कांस्टेबल ने चालक को पीटना शुरू कर दिया। बताया कि महिला कांस्टेबल और चालक की हाथापाई हुई है। हंगामे की जानकारी लगते ही हापुड़ अड्डा चौराहे पर तैनात ट्रैफिक पुलिस भी दौडकर मौके पर पहुंची और उन्होंने चालक को पकड़ लिया। 
विज्ञापन


ई-रिक्शा चालक का कहना है कि चौराहे पर जाम लगा हुआ था जिसके चलते वह रिक्शा को थोड़ा आगे ले जा रहा था ।सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह ने बताया कि ई रिक्शा चालक जावेद का शांति भंग में चालान कर दिया गया।  महिला कांस्टेबल ने लिखित में कोई शिकायत थाने में नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें