फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जज बनवाने का झांसा देकर महिला अधिवक्ता से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो भी बनाया, जानें पूरा मामला

Wed, 14 Dec 2022 05:24 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : जज बनवाने का झांसा देकर महिला अधिवक्ता के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी ने अश्लील वीडियो भी बनाया है। जानिए पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में कंकरखेड़ा निवासी एक महिला अधिवक्ता ने एसएसपी से शिकायत कर अधिवक्ता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक, आरोपी ने उसे जज बनवाने और शादी करने का झांसा देकर यह कृत्य किया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। इस मामले में एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने सीओ दौराला अभिषेक पटेल को जांच के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, कंकरखेड़ा निवासी महिला एलएलबी करने के बाद वह कचहरी में एक प्रतिष्ठित अधिवक्ता के चेंबर पर प्रैक्टिस कर रही थीं। इसी दौरान उसकी मुलाकात एक अन्य वकील से हुई। आरोप है कि उसने पीसीएस जे कराकर जज बनवाने का झांसा दिया।

आरोप है कि अधिवक्ता उसे अपने घर ले गया। वहां नशीली चाय पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। महिला ने इसका विरोध किया तो उसे शादी का झांसा देकर कई साल तक संबंध बनाए। अब शादी की बात करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: होटल में छापा: पकड़ा गया प्रेमी जोड़ा, दो छात्राएं भी स्कूल ड्रेस में मिलीं, मचा हड़कंप, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन


मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची पीड़िता ने बताया कि वह पिछले कई दिन से आरोपी पर कार्रवाई के लिए चक्कर काट रही हैं। मंगलवार को महिला अधिवक्ता यशोदा यादव के साथ पीड़िता ने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। अब सीओ इस मामले की जांच करेंगे।

यह भी पढ़ें: भाकियू में आक्रोश: कलेक्ट्रेट में गरजे किसान, इन पांच बड़ी मांगों को लेकर दिनभर चला धरना, भारी पुलिस बल तैनात

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें