फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MEERUT: दो भाइयों को लड़ते देख युवक को हंसना पड़ा महंगा, लाठी-डंडों से पीटकर बेरहमी से की हत्या

Wed, 14 Dec 2022 01:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र में एक मंदबुद्धि युवक को दो भाइयों के झगड़े के बीच हंसना महंगा पड़ गया। लाठी-डंडो से पीटकर युवक की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के लिसाड़ीगेट के नीचा सद्दीकनगर में मंगलवार को शाहवेज (21) पुत्र शानू की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी है। शाहवेज का कसूर बस इतना था कि पड़ोस में प्रॉपर्टी को लेकर दो भाई खालिद और मुतल्लिब के बीच झगड़ा हो रहा था, जिसको देखकर वह हंस पड़ा। इसी बात पर पड़ोसी इमरान ने शाहवेज की पिटाई कर दी थी। विरोध में लोगों ने इमरान के घर में तोड़फोड़ कर दी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: MEERUT: बंद कमरे में मिला सॉफ्ट ड्रिंक कंपनी के कर्मचारी का शव, जांच में जुटी पुलिस

नीचा सद्दीकनगर में पांच करोड़ की प्रॉपर्टी को लेकर खालिद ने अपने छोटे भाई मुतल्लिब की पहले पिटाई कर दी और फिर उसको गोली मार दी थी। पड़ोसियों ने बताया कि मोहल्ले में भीड़ लगी हुई थी। शाहवेज मंदबुद्धि है। वह हंसने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इमरान ने शाहवेज से हंसने का कारण पूछा और बोला कि यहां गोलियां चल रही हैं तू हंस रहा है। जिस पर इमरान ने शाहवेज की डंडे से पिटाई कर दी। लहूलुहान होने पर शाहवेज को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें