फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को हक के लिए होना होगा एकजुट : दिगंबर

Thu, 26 Jun 2025 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
नांगलसोती-भाकियू अराजनैतिक की संगोष्ठी में बोलते चौ.दिगंबर सिंह।
विज्ञापन
नांगलसोती। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की ओर से आयोजित संगोष्ठी में नजीबाबाद चीनी मिल की क्षमता वृद्धि सहित कई क्षेत्रीय मुद्दों को उठाया गया। मुख्यवक्ता ने किसानों से हक की लड़ाई के एकजुट होने की अपील की।
विज्ञापन

आरबीएस इंटर कॉलेज में बुधवार को भाकियू अराजनैतिक की संगोष्ठी में युवा प्रदेश अध्यक्ष चौ.दिगंबर सिंह ने किसानों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि किसानों को उसका हक नहीं मिल रहा है। किसानों को उनकी फसलों के सही दाम नहीं मिल रहे हैं। पूंजीपति अपनी मनमानी चला रहे हैं, जिससे किसान परेशान हैं।
उन्होंने कहा कि किसानों को एकजुट होकर अपने हकों की लड़ाई लड़नी होगी, तभी किसान का भला हो सकता है। प्रदेश उपाध्यक्ष बलराम सिंह ने नजीबाबाद चीनी मिल की क्षमता वृद्धि का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही ने कार्यकर्ताओं से किसानों की समस्याओं का निदान कराने और अधिक संख्या में युवा किसानों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता सत्यपाल सिंह और संचालन भोपाल राठी ने किया। संगोष्ठी में सरदार इकबाल सिंह, अतुल कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष कुलबीर सिंह, नीटू चौधरी, हिमांशु राजपूत, इरफान अहमद, मो.आफाक, वीरेंद्र सिंह, विजेंद्र सिन्हा, अर्पण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें