फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा बनेे सड़कों के ब्लैक स्पॉट और हाईवे के अवैध कट

Thu, 26 Jun 2025 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। भले ही वाहनों की रफ्तार को हादसों का जिम्मेदार माना जाता है मगर सड़कों की खामियां भी कहीं ना कहीं जानलेवा साबित होती हैं।
विज्ञापन

जी हां, सड़कों में ब्लैक स्पॉट और नेशनल हाईवे के अवैध कट भी हादसों का कारण बनते हैं। यातायात पुलिस की ओर से दिए गए सुझाव के बाद भी तमाम अवैध कट बंद नहीं किए जा सके हैं। वहीं रम्बल स्ट्रीप या अन्य उपाय को पूरा करने का काम भी कछुआ गति से हो रहा है। बिजनौर में नेशनल हाईवे पर पांच ब्लैक स्पॉट हैं। जबकि स्टेट हाईवे पर चार और एक ब्लैक स्पॉट अन्य जिला मार्ग पर है। हालांकि ब्लैक स्पॉट की जगह हर साल बदल जाती है। किसी एक स्थान पर पांच से अधिक हादसे या मौत होने पर उस जगह को ब्लैक स्पॉट की सूची में शामिल किया जाता है।
ब्लैक स्पॉट पर होने वाले सड़क हादसों के आंकड़ों की बात करें तो बीते साल 22 मौत नेशनल हाईवे पर स्थित ब्लैक स्पॉट पर हादसों में चली गई। इनमें भी धामपुर के दुर्गा विहार कॉलोनी कट पर अलग अलग वक्त में हुए हादसों में नौ की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं गुनियापुर के पास छह मौत अलग अलग वक्त में हुए हादसों में चली गई थी। इनके अलावा स्टेट हाईवे की बात करें तो चांदपुर क्षेत्र में हरपुर मोड़ पर पांच और खासपुरा में चार लोगों की जान गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें