फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पार करते किसान की कार से टकराकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पार करते किसान की कार से टकराकर मौत
विज्ञापन

मेरठ/ परतापुर। (संवाद) काशी टोल प्लाजा से करीब एक किलोमीटर दूर मंगलवार सुबह करीब नौ बजे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पार करते समय सोलाना गांव निवासी किसान शौकीन (45)की कार से टकराकर मौत हो गई। हादसे के बाद सैंकड़ों ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए और एक्सप्रेसवे पर करीब आधे घंटे तक जाम लगा दिया। टोल कंपनी के स्टाफ ने घायल कार चालक को एंबुलेंस में बिठाया तो ग्रामीणों ने उसमें तोड़फोड़ कर आग लगाने की कोशिश की। ग्रामीण मृतक आश्रितों के लिए मुआवजे और नौकरी की मांग कर रहे थे। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है।
शौकीन खेतों में पानी लगाने के के बाद गांव लौटने के लिए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे को पैदल ही पार कर रहा था कि वह तभी दिल्ली से मेरठ की ओर आ रहे निस्तुल शर्मा की सैंट्रो कार की चपेट में आ गया। शौकीन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस एवं टोल कंपनी का स्टाफ मौके पर पहुंच गया। तभी अचानक सोलाना गांव से बड़ी संख्या में ग्रामीण एक्सप्रेसवे पर पहुंच गए और वाहन रोक दिए। कुछ ग्रामीणों ने वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। कुछ ही देर में दोनो ओर कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। हादसे के बाद 11 बजे तक यातायात प्रभावित रहा और वाहन गलत दिशा से निकलते रहे। एएसपी विवेक कुमार फोर्स फोर्स के साथ पहुंचे उचित कार्रवाई का भरोसा देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा
हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया है। शौकीन एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार से आ रहीं दो कारों के बीच फंस गया। पहले वह एक स्विफ्ट कार की चपेट में आते-आते बचा। स्विफ्ट चालक ने अचानक कट मारा तो शौकीन पीछे आ रही सेंट्रो से नहीं बच सका।
किसान की मौत पर रो रोकर हुआ बुरा हाल
किसान शौकीन की मौत की सूचना मिलते ही शौकीन की पत्नी, दो बेटे और तीन बेटियां घटनास्थल पर पहुंच गए। शौकीन के शव से लिपटकर रो रही उसकी पत्नी और बेटी बेहोश हो गई।
जाम में फंसे लोगों ने हाथ जोड़े
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसेवे पर हादसे के बाद जाम खुलवाने के लिए लोगों ने ग्रामीणों के सामने हाथ जोड़े। लोगों ने कहा कि यह उनका दफ्तर जाने का समय है। अगर समय पर नहीं पहुंच सके तो उनकी गैर हाजिरी लग जाएगी। एक्सप्रेसवे पर मौजूद वाहन चालकों-मालिकों और ग्रामीणों के बीच टकराव की स्थिति भी बन गई।
विज्ञापन

200 मीटर दूर था अंडरपास
सोलाना गांव के सामने एनएचएआई ने अंडरपास भी बनाया है। जिस जगह यह हादसा हुआ अंडरपास वहां से करीब 200 मीटर ही दूर था। समय और दूरी बचाने के चक्कर में शौकीन अंडरपास की ओर नहीं गया और एक्सप्रेसवे पर चढ़ गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें