फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बीमार बेटे को अस्पताल ले गया था परिवार, 15 लाख की नकदी-जेवर ले गए चोर; बच्चों के कपड़े भी न छोड़े

Wed, 10 Dec 2025 12:02 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

कंकरखेड़ा की न्यू सैनिक कॉलोनी में चोरों ने घर का ताला तोड़कर 13.50 लाख के जेवर और 1.60 लाख रुपये नकद चोरी कर लिए। घटना के समय परिवार बीमार बच्चे को अस्पताल ले गया था।
पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगाले, एक संदिग्ध कार कैमरे में दिखी है।
विज्ञापन
चोरी की वारदात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की न्यू सैनिक कॉलोनी में सोमवार रात चोरों ने विद्युत विभाग में संविदा ऑपरेटर रोहित पाल के घर व अलमारी का ताला तोड़कर 13.50 लाख रुपये कीमत के जेवरात व 1.60 लाख रुपये की नगदी चोरी कर ली। घटना के समय रोहित अपने 11 महीने के बेटे माधव का मोदीपुरम के अस्पताल में उपचार करा रहे थे। मंगलवार सुबह घर पर पहुंचने पर रोहित को चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नीला ड्रम केस: बैग में शव नहीं समाया तो काटकर ड्रम में भरा सीमेंट, कोर्ट में 4 घंटे चली विवेचक की गवाही

सरधना रोड निवासी रोहित पाल ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी प्रियंका, बेटी मिष्ठी व बेटे माधव के साथ न्यू सैनिक कॉलोनी रहते हैं। वह बेगमपुल स्थित बिजली घर में ऑपरेटर हैं। सोमवार शाम माधव की तबीयत खराब हो गई इस पर परिजन उसे लेकर मोदीपुरम अस्पताल चले गए थे। घर पर ताला लगा था।

माधव को अस्पताल में दिखाने के बाद रोहित परिवार के साथ पिता ओमवीर के खिर्वा रोड स्थित घर पर ही रुक गया था। मंगलवार सुबह जब रोहित घर पहुंचा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। कमरे के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। रोहित का शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन

रोहित ने बताया कि चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखा सोने का एक सेट, दो कंगन, दो जोड़ी झुमकी, तीन जोड़ी कान की बाली, तीन अंगूठी, एक सोने का सिक्का, दो सोने के ओम, एक मंगलसूत्र, एक लाॅकेट, चार जोड़ी पाजेब, दो जोड़ी बिस्तर समेत अन्य सामान चोर कर ले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि तहरीर मिल गई है। आसपास के सीसीटीवी चेक किए जा रहे है। एक संदिग्ध कार घटनास्थल के पास सीसीटीवी में दिखाई दे रही है। चोरों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। 

बच्चों के कपड़े भी ले गए चोर
चोरी की घटना से आसपास के लोगों में भी दहशत है। रोहित ने बताया कि चोर बेटे के छोछक में मिले कपड़े डब्बों से निकालकर ले गए। चोरों ने घर में रखे नए कपड़े भी चोरी कर लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें