मेरठ के परतापुर थानाक्षेत्र के शताब्दीनगर में सोमवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने इंजीनियर से 1.20 लाख रुपए की लूट की झूठी कहानी रची। उधर, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
परतापुर के शताब्दीनगर सेक्टर दो निवासी रिशी कुमार शताब्दीनगर के जलवायु टावर में सिविल इंजीनियर हैं। उनकी दिल्ली से पोस्टिंग है। रिशी कुमार ने पुलिस को बताया कि परतापुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित भारतीय स्टेट बैंक से 1.20 लाख रुपये निकालकर घर जाते समय बाइक सवार दो बदमाश मिले। उन्होंने बाइक रुकवा ली और तमंचा कनपटी पर रखकर जेब में रखे रुपये निकाल लिए और फरार हो गए। पुलिस ने बताए गए घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाली। इसके साथ ही दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
यह भी पढ़ें: सहारनपुर : भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद जगदीश राणा का कोरोना संक्रमण से निधन
सीओ ब्रह्मपुरी अमित कुमार राय ने बताया कि बैंक से डिटेल निकलवाई गई। इसमें पता चला कि बैंक से कोई पैसा नहीं निकाला गया। बाद में इंजीनियर से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसके साथ कोई लूट नहीं हुई। कर्ज होने के चलते उसने झूठी लूट की कहानी रची थी।
यह भी पढ़ें: यूपी: हाथों में हथियार, मुंह में सिगरेट, कानून का नहीं कोई खौफ, सामने आई ये चौंकाने वाली बात