फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हाथों में हथियार, मुंह में सिगरेट, कानून का नहीं कोई खौफ, सामने आई ये चौंकाने वाली बात

Tue, 20 Apr 2021 10:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में सलमान-शारिक गैंग की गैंगवार के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही है।
विज्ञापन
हाथ में पिस्टल लेकर डांस करता आरोपी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में सलमान-शारिक गैंग की गैंगवार के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में कुछ युवक हरियाणवी गीत पर झूमते दिखाई दे रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि सभी के हाथों में पिस्टल व माउजर जैसे हथियार हैं। खौफ नाम की चीज कहीं दिखाई नहीं दे रही जो पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं दिखता। अफसर वीडियो की जांच कराने में जुट गए हैं।

विज्ञापन


वीडियो एक छत पर बनाई गई है। करीब 12 से 14 युवक यहां मौजूद हैं, जिनमें से कई के हाथ में पिस्टल व माउजर हैं। हरियाणवी डीजे हिट्स पर झूम रहे इन युवकों के चेहरे पर नाम मात्र का भी खौफ नहीं दिख रहा। उन्हें साफ पता चल रहा है कि वीडियो बनाई जा रही लेकिन, शायद उनका मकसद वीडियो बनवाकर सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए अपने विरोधियों को मुंह चिड़ाना ही था। वीडियो में झूमते सभी चेहरे सलमान गैंग के शूटरों के बताए जा रहे हैं। कुछ पास पड़ी चारपाई पर बैठे हैं तो कुछ कुर्सी पर। पास में ही डीजे लगा है। छत के एक तरफ कुछ प्लेट भी रखी हैं जो पार्टी होने का इशारा कर रही हैं।

पुलिस के लिए हो सकता है सिरदर्द
सलमान-शाहरुख के बीच गैंगवार किसी से छिपी नहीं है। यह खुद दोनों जेल में है, बावजूद इसके अंदर बैठकर ही वह अपना पूरा गैंग चला रहे हैं। यही वजह है कि समय- समय पर दोनों गैंग के बीच गैंगवार भी देखने को मिली है। पिछले दिनों नौचंदी क्षेत्र में भी दोनों के बीच गैंगवार का ही नतीजा खुलेआम फायरिंग के रूप में सामने आया था। जिस तरह से अवैध हथियारों की नुमाइश की जा रही है और चेहरे पर वीडियो वायरल होने का जरा भी खौफ नहीं दिख रहा, उसके कोई अच्छे संकेत नहीं हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कोरोना का प्रकोप बढ़ा : मेरठ मेडिकल में 10 की मौत, 716 मरीज मिले, सहारनपुर में 310 नए मामले
विज्ञापन


एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि कुछ वीडियो सामने आई हैं, जिनका किसी सलमान गैंग से संबंध होना बताया जा रहा है। वीडियो की जांच कराई जा रही है। कानून से इस तरह खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी की पहचान कर सलाखों के पीछे भेजने का काम होगा।

यह भी पढ़ें: सहारनपुर : भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद जगदीश राणा का कोरोना संक्रमण से निधन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें