फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली नोटों का मामला: पाकिस्तान से जुड़ रहे तार, आफताब को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही टीम, खुलेंगे बड़े राज

Fri, 17 Feb 2023 12:33 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

नकली नोटों का मामला : आफताब के पाकिस्तान से तार जुड़ रहे है। टीम उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। इस मामले में बड़े राज खुल सकते हैं।
विज्ञापन
आरोपी आफताब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में नकली नोट के मामले में जेल गया आफताब शातिर है। उसने जीजा का नाम शाहिद निवासी कैराना शामली बताया, जबकि उसका असली नाम वकील है। वकील और उसका परिवार दिल्ली के जाफराबाद में रहता है। उसका नेपाल में आना-जाना और पाकिस्तान से कनेक्शन जुड़ा होना बताया गया है। 

विज्ञापन


एसटीएफ ने नकली नोटों के सप्लायर की कुंडली खंगाली, जिसका बड़ा नेटवर्क फैला है। जेल में बंद आफताब को पुलिस रिमांड पर लेकर थाना पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर सकती हैं।

अहमदनगर लिसाड़ीगेट निवासी आफताब को घंटाघर और उसके आसपास दो-दो हजार के नकली नोट देकर सामान खरीदते रविवार रात पुलिस ने पकड़ा था।

आफताब ने अपने जीजा शाहिद से नकली नोट मिलने की बात कही थी। एनआईए, एटीएस, आईबी, एलआईयू सहित कई सुरक्षा एजेंसियों ने भी आरोपी से जानकारी ली। जीजा-साला नामजद हैं। मंगलवार और बुधवार को देहलीगेट पुलिस ने शाहिद की तलाश में कैराना में दबिश दी, जहां पता चला कि इस नाम का कोई भी व्यक्ति कैराना में नहीं रहता। छानबीन की, जिसमें आफताब के जीजा का नाम वकील निकला। जो कि फिलहाल अपने परिवार के साथ दिल्ली के जाफराबाद में रहता है। वकील का भाई कई माह पहले कैराना से एक युवती को लेकर फरार हो गया था। उसके बाद वकील व उनके परिवार ने कैराना छोड़ दिया।

इंस्पेक्टर देहलीगेट ऋषिपाल सिंह ने बताया कि वकील का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला गया। वकील के पिता असगर भी शातिर थे। नकली नोट सप्लाई करने के मामले में असगर तिहाड़ और मुजफ्फरनगर जेल में रहा है।

यह भी पढ़ें: Baghpat: आश्रम में सुकून के पल, अब घोड़े के साथ दौड़ते दिखा गुरमीत राम रहीम, कही ये बात
विज्ञापन

नेपाल भी जाएगी पुलिस
नकली नोट कैसे और कहां बनाए जा रहे थे, इसकी पड़ताल के लिए पुलिस के साथ-साथ सुरक्षा एजेंसी लगी हैं। सप्लायर व उसका परिवार नेपाल आता-जाता था। नामजद आरोपियों के मोबाइल की सीडीआर निकाली गई, जिसमें नेपाल के तीन-चार युवकों के नंबर मिले हैं। पुलिस की एक टीम जांच के लिए नेपाल भी जाने की बात कह रही है। जाफराबाद में पुलिस की एक टीम गई थी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा है।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक्सप्रेस वे पर आग का गोला बनी कार

सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच करने में लगी है। आरोपी वकील की गिरफ्तारी के बाद नकली नोट के मामले में कई राज खुल सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें