फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कुख्यात सुशील फौजी, उसके भाई सहित तीन पर गैंगस्टर का मुकदमा, जब्त होगी संपत्ति

Thu, 16 Feb 2023 12:25 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मेरठ में कुख्यात सुशील फौजी, उसके चचेरे भाई विकास मलिक निवासी भदौड़ा और साथी नितिन उर्फ कल्लू कबाड़ी निवासी रोहटा के खिलाफ बुधवार को पुलिस ने गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना कि सुशील शातिर अपराधी है और वह गैंग बनाकर लूट, रंगदारी, हत्या और धमकी देकर लोगों में दहशत फैलाने का काम करता है। सेना के अधिकारियों को भी उसके अपराध से अवगत कराया गया है।

विज्ञापन


रोहटा थानाक्षेत्र के भदौड़ा गांव निवासी कुख्यात सुशील फौजी ने डेढ़ साल पहले गांव में इरफान नाम के युवक पर हमला किया था। आरोप था कि वह सुशील ने रंगदारी मांगी थी। न देने पर गोलियां चला दी थीं। इस मामले में पुलिस ने सुशील पर तीन अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए थे।

यह भी पढ़ें: Meerut: याकूब कुरैशी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बेटे फिरोज को भी गैंगस्टर में जमानत मिली
विज्ञापन

 

विज्ञापन

पुलिस ने घेराबंदी की तो वह एक महीने पूर्व कोर्ट में सरेंडर होकर जेल चला गया था। आरोपी की जमानत हो चुकी थी और वह जेल से रिहा होने वाला था। इससे पहले सुशील फौजी जेल से बाहर आता कि पुलिस ने गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में उसको तरमीम करा दिया।

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि सुशील के गैंग में उसका चचेरा भाई विकास मलिक और साथी नितिन भी है। तीनों के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया है।

संपत्ति भी करेंगे जब्त
सीओ सरधना ब्रिजेश सिंह ने बताया कि गैंगस्टर के बाद अब पुलिस प्रशासन की मदद से सुशील फौजी की संपत्तियों का विवरण जुटाया जाएगा। इसके बाद अवैध तरीके से बनाई गई संपत्ति को पुलिस जब्त करेगी। सुशील फौजी पर सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप है। इसकी शिकायत पीड़ित इरफान ने एसएसपी से शिकायत की थी। इसके बाद से सुशील उससे रंजिश रखने लगा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें