मेरठ में रविवार को परतापुर पुलिस ने लकी ड्रॉ के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाली कंपनी का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से मुख्य आरोपी समेत सात लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार परतापुर थानाक्षेत्र में कृष्णा ग्रुप इंटरप्राइजेजे के नाम से चल रही कंपनी का पुलिस ने रविवार को पर्दाफाश कर दिया। बताया गया कि कंपनी लकी ड्रॉ के नाम पर लोगों से रकम दुगनी करने का झांसा देकर करोड़ो वसूलती थी।
यूपी के बागपत जिले से रहा अरुण जेटली का खास नाता, सिर्फ एक क्लिक में पढ़िए
पुलिस के अनुसार परतापुर कोतवाली के रिठानी स्थित डॉ अंबेडकर स्कूल में रविवार को इस कंपनी का लकी ड्रॉ कार्यक्रम था। यहां भी कंपनी ने लोगों से रकम दुगनी करने के नाम पर ढेरों रुपये वसूल लिए थे।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुख्य आरोपी सहित सात लोगों को हिरासत में ले लिया है। लोगों के अनुसार कंपनी ने लोगों को स्कार्पियो, सफारी जैसी गाड़ियां व फ्रिज वॉशिंग मशीन आदि देने का झांसा दिया था। पुलिस फिलहाल आरोपियों को लेकर थाने पहुंची है। जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।