फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: करोड़ों रुपये की ठगी करने वाली फर्जी कंपनी का पर्दाफाश, मुख्य आरोपी समेत सात हिरासत में

Sun, 25 Aug 2019 11:00 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मेरठ में रविवार को परतापुर पुलिस ने लकी ड्रॉ के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाली कंपनी का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से मुख्य आरोपी समेत सात लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार परतापुर थानाक्षेत्र में कृष्णा ग्रुप इंटरप्राइजेजे के नाम से चल रही कंपनी का पुलिस ने रविवार को पर्दाफाश कर दिया। बताया गया कि कंपनी लकी ड्रॉ के नाम पर लोगों से  रकम दुगनी करने का झांसा देकर करोड़ो वसूलती थी। 

यूपी के बागपत जिले से रहा अरुण जेटली का खास नाता, सिर्फ एक क्लिक में पढ़िए
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार परतापुर कोतवाली के रिठानी  स्थित डॉ अंबेडकर स्कूल में  रविवार को इस कंपनी का लकी ड्रॉ कार्यक्रम था। यहां भी कंपनी ने लोगों से रकम दुगनी करने के नाम पर ढेरों रुपये वसूल लिए थे। 
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुख्य आरोपी सहित सात लोगों को हिरासत में ले लिया है। लोगों के अनुसार कंपनी ने लोगों को स्कार्पियो, सफारी जैसी गाड़ियां व फ्रिज वॉशिंग मशीन आदि देने का झांसा दिया था। पुलिस फिलहाल आरोपियों को लेकर थाने पहुंची है। जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें