अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की घोषणा के साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने मस्जिद निर्माण के लिए नौ सदस्यीय ट्रस्ट का गठन किया है। जिसमें जफर अहमद फारूकी अध्यक्ष बनाए गए। वहीं, मेरठ से फैज आफताब को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें कमेटी में कोषाध्यक्ष बनाया गया है। फैज सुन्नी वक्फ बोर्ड के सदस्य है। बोर्ड के चेयरमैन के हर फैसले में उनका साथ दिया है।
उप्र सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने पत्र जारी कर अयोध्या में मस्जिद निर्माण ट्रस्ट में शामिल सदस्यों की सूची जारी की। बाजे के पार्ट्स बनाने की मेरठ की मशहूर नादिर अली एंड कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर फैज आफताब ने ट्रस्ट में शामिल होने के बाद खुशी व्यक्त की। कहा, इस बड़ी और अहम जिम्मेदारी को निभाने के लिए वह तैयार हैं। अयोध्या में राम मंदिर और मस्जिद का निर्माण कराना अहम मुद्दा है। यह जिम्मेदारी उन्हें धार्मिक सौहार्द व सामाजिक ताने-बाने को बनाए रखने के लिए मिली है।
यह भी पढ़ें: श्रीराम मंदिर के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगी क्रांतिधरा की माटी, इन धार्मिक स्थलों से अयोध्या जाएंगे तीन कलश
फैज ने बताया अयोध्या में पांच एकड़ भूमि में मस्जिद के साथ लाइब्रेरी, स्कूल, कल्चरल सेंटर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा देश में सांप्रदायिक सौहार्द के साथ एक मसले का हल होने जा रहा है। उन्होंने शहरवासियों से अयोध्या प्रकरण में साथ देने की अपील की। उप्र उर्दू अकादमी सदस्य कुंवर बासित अली, दिलशाद चौहान, नासिर सैफी, नईम अहमद, नौशाद अहमद, दिलशाद अहमद सहित अन्य लोगों ने फैज आफताब को ट्रस्ट में कोषाध्यक्ष बनने पर बधाई दी है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/