फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण फैला रही फैक्टरी पर जुर्माना, दूसरी सील होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदूषण फैला रही फैक्टरी पर जुर्माना, दूसरी सील होगी
विज्ञापन

खरखौदा। प्रशासन व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने धीर खेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरियों पर छापे की कार्रवाई की। टीम ने प्रदूषण फैला रही एक फैक्टरी पर जुर्माना लगाया तथा एक फैक्टरी को सील करने की संस्तुति की है।
विज्ञापन

बढ़ते वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए प्रशासन सख्त कदम उठा रहा है। प्रदूषण फैला रही औद्योगिक इकाईयों पर कार्रवाई हो रही है। सोमवार को प्रशासन व प्रदूषण प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त टीम ने धीरखेड़ा स्थित औद्योगिक क्षेत्र में छापे की कार्रवाई की। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी डॉ योगेंद्र सागर ने औद्योगिक नगर में न्यूटीप्लेक्स केमिकल फैक्टरी में जांच पड़ताल की, वहां प्रदूषण रोकने के सभी मानक अपूर्ण मिले। टीम ने उक्त फैक्टरी पर जुर्माने की संस्तुति की है। टीम ने दूसरी फैक्टरी श्री कृष्णा फूड्स की भी जांच की। फैक्टरी में आचार, नूडल्स, मैक्रोनी, पास्ता व सॉस सहित कई चीजें बनती मिली। लेकिन इस फैक्टरी में भी प्रदूषण रोकने के सभी मानक अपूर्ण मिले तथा न ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कोई अनुमति मिली। जिसमें क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी ने फैक्टरी को सील करने की संस्तुति की है। इस कार्रवाई से हडकंप मच गया। कई फैक्टरी मालिक अपनी फैक्टरी बंद कर भूमिगत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें