फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों का शोषण व उत्पीड़न समाप्त हो : अरुण पाल आत्रेय

विज्ञापन
विज्ञापन
- समस्याओं को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट ने घेरा डीआईओएस कार्यालय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेरठ से लेकर लखनऊ व प्रयागराज में भी सुनवाई नहीं होने पर शनिवार को माध्यमिक शिक्षकों का गुस्सा फूट पड़ा। माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रांतीय मंत्री अरुण पाल आत्रेय ने कहा कि शिक्षकों के साथ अन्याय, शोषण और उत्पीड़न अब समाप्त होना चाहिए। उन्होंने शिक्षक हित में सभी गुटों से एकजुट होकर लड़ाई लड़ने का आह्वान किया।
माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट ने शनिवार को डीआईओएस कार्यालय पर धरना दिया। अध्यक्षता राजवीर सिंह राठी व संचालन पंकज शर्मा ने किया। डीआईओएस राजेश कुमार के कार्यालय में नहीं होने पर शिक्षकों ने कड़ी नाराजगी जताई। मुख्य वक्ता प्रांतीय मंत्री अरुण पाल आत्रेय ने कहा कि मेरठ से लेकर लखनऊ व प्रयागराज तक शिक्षक हित में आवाज उठाई जा रही है। शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉ. महेंद्र देव व माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने भी ऑफलाइन स्थानांतरण करने का आश्वासन दिया, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। अब शिक्षक चुप नहीं बैठेंगे और बड़ा आंदोलन करेंगे। शिक्षकों के एनओसी रहित ऑनलाइन स्थानांतरण होने चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री को 22 सूत्रीय मांग पत्र एडीआईओएस कृष्ण कुमार को देकर समाधान की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रांतीय संरक्षण मंत्री डीएन यादव ने कहा कि माध्यमिक स्कूलों का राजकीयकरण, पुरानी पेंशन बहाली, चयन बोर्ड की सेवा सुरक्षा संबंधी धारा जोड़ी जानी चाहिए। मंडलीय मंत्री विजेंद्र ध्यानी, राजेश त्यागी खंदरावली, देवेंद्र पंवार, संजय शर्मा, राजेश मोहन, दीपक तोमर, सुरेश पांडेय, अजय सोम, नरेश कुमार ने विचार रखें। धरने पर डॉ. सुखनंदन त्यागी, कपिल देव सिंह, निर्दोष त्यागी, रोहताश सिंह, ओमेंद्र सिंह यादव, हरीश कुमार, सुनील यादव, चारु त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें