फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईश्वर की उपासना से शुद्ध होती है आत्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। पल्लवपुरम में उदय सिटी कॉलोनी में चल रहे श्रावणी पर्व पर आर्य समाज के कार्यक्रम में दूसरे दिन आर्य समाज मंदिर और जेएस एकेडमी स्कूल में कार्यक्रम किए गए। ईश्वर की वास्तविक उपासना का स्वरूप पर प्रो. विनय विद्यालंकार ने कहा कि आज समाज में जो बुराइयां, अव्यवस्थाएं और पतन दिखाई दे रहा है, उसका मूल कारण उपासना से दूरी है, जब मनुष्य वैदिक पद्धति से ईश्वर उपासना करता है, तब उसकी आत्मा शुद्ध, जाग्रत व बलवान बनती है। प्रो. वेदपाल शास्त्री ने कहा कि ऐसे आयोजनों की सार्थकता तभी सिद्ध होगी, जब समाज केवल विद्वानों को सुने ही नहीं, बल्कि उनके बताए वैदिक मार्ग का अनुसरण करे। संचालन डॉ. विपिन कुमार ने किया। इस दौरान यशपाल सिंह, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, अरुण वर्मा, रीता वर्मा, कुलदीप रघुवंशी, रेणु, सुनीता आर्या, राजवीर आर्य, आस्था, अवधेश मलिक आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें